होम / मीडिया फोरम / भाजपा-माकपा के बीच झड़प को कवर करने गए तीन पत्रकारों पर हमला

भाजपा-माकपा के बीच झड़प को कवर करने गए तीन पत्रकारों पर हमला

त्रिपुरा के खायरपुर में सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी माकपा के बीच हुए संघर्ष की कवरेज करने गए तीन स्थानीय पत्रकारों पर हमले की खबर सामने आई है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

त्रिपुरा की राजधानी अगरतला से करीब 10 किलोमीटर दूर खायरपुर में सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी माकपा के बीच हुए संघर्ष की कवरेज करने गए तीन स्थानीय पत्रकारों पर हमले की खबर सामने आई है। बता दें कि इस मामले में अब तक तीन अलग-अलग शिकायतें दर्ज की गई हैं, लेकिन अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

नव राजधानी परिसर क्षेत्र की उपमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) प्रिया माधुरी मजूमदार ने बताया कि स्यंदन पत्रिका के प्राणगोपाल आचार्य, राइजिंग त्रिपुरा टीवी चैनल के पिंटू पाल और मृणालिनी, ईएनएन टीवी चैनल के बिस्वजीत देबनाथ पर रविवार को हमला किया गया।

एसडीपीओ ने बताया, ‘इस हमले में करीब चार-पांच व्यक्ति जख्मी हुए हैं और तीन पत्रकारों पर हमला किया गया है लेकिन वे घायल नहीं हुए हैं। इस मामले में तीन शिकायतें दर्ज की गई हैं, जिनमें से एक पत्रकार संगठन की ओर से की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।’

अगरतला प्रेस क्लब ने घटना की निंदा की है और पत्रकारों पर हमले में शामिल लोगों को सख्त सजा देने की मांग की है। अगरतला प्रेस क्लब के सचिव प्रणब सरकार ने कहा कि क्लब के सदस्यों ने एसडीपीओ से मुलाकात की है और उन्होंने हमले में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, सोमवार को जारी किए गए बयान में मीडिया अधिकारों के लिए काम करने वाले असेंबली ऑफ जर्नलिस्ट्स (एओजे) ने बताया कि यह घटना रविवार दोपहर को हुई। एओजे के महासचिव सनित देबरॉय ने बताया कि 7-8 उपद्रवियों के समूह द्वारा पत्रकारों के एक समूह पर तब हमला किया गया जब वे उस संघर्ष को कवर करने गए थे। बोधजंगनगर थाने में दर्ज करवाई गई रिपोर्ट में पत्रकारों ने बताया कि उपद्रवियों ने उनका कैमरा छीनने की कोशिश की और उन्हें धमकाया।

एओजे का दावा है कि पत्रकारों पर यह हमला कोई अचानक हुई घटना नहीं है, बल्कि सितंबर में मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब के विवादित बयान, जहां उन्होंने ‘गलत कोविड-19 रिपोर्टिंग’ को लेकर मीडिया के एक वर्ग को ‘माफ न करने’ की बात कही थी, के बाद से ‘त्रिपुरा में मीडिया पर हो रहे लगातार हमलों का हिस्सा’ ही हैं।

गौरतलब है कि सितंबर महीने में मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने कहा था कि ‘कुछ अति उत्साहित अखबार’ राज्य में कोविड-19 की स्थिति के बारे में जनता में भ्रम फैला रहे हैं, जिन्हें मैं कभी माफ नहीं करूंगा।’ मीडिया संगठनों ने इसकी आलोचना करते हुए कहा था कि राज्य सरकार मीडिया को अपना गुलाम बनाने की कोशिश कर रही है।

इस बीच मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने कहा कि उनकी सरकार राज्य में पत्रकारों समेत हर किसी की भलाई के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी कहा कि त्रिपुरा में आयुष्मान भारत योजना के तहत काम कर रहे पत्रकारों को 5 लाख रुपए का हेल्थ इंश्योरेंस कवर दिया जाएगा।


टैग्स पत्रकार भाजपा हमला कवरेज त्रिपुरा माकपा अगरतला
सम्बंधित खबरें

ZEEL को SEBI का कारण बताओ नोटिस : कंपनी ने आरोपों को फिर किया खारिज

ज़ी एंटरटेनमेंट को SEBI से कारण बताओ नोटिस मिला है, जो 2019 के आरोपों से जुड़ा है। कंपनी ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए जवाब देने की बात कही और निष्पक्ष जांच पर भरोसा जताया है।

1 day ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

1 day ago

पत्रकार पर हमला, कार पर फायरिंग के बाद बेरहमी से पीटा

मणिपुर की राजधानी इंफाल में बुधवार रात एक स्थानीय अखबार के पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया।

1 day ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

2 days ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

2 days ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

20 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

20 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

19 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

20 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

20 hours ago