होम / मीडिया फोरम / मध्य प्रदेश सरकार ने प्रसून जोशी को राष्ट्रीय किशोर कुमार पुरस्कार से किया सम्मानित
मध्य प्रदेश सरकार ने प्रसून जोशी को राष्ट्रीय किशोर कुमार पुरस्कार से किया सम्मानित
प्रसून जोशी को यह पुरस्कार महान कलाकार किशोर कुमार की जन्मस्थली खंडवा में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया गया।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 4 months ago
मध्य प्रदेश सरकार ने फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज गीतकार, कवि, लेखक और ऐडमैन प्रसून जोशी को राष्ट्रीय किशोर कुमार पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया है। फिल्मी गीत लेखन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
प्रसून जोशी को यह पुरस्कार खंडवा में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया गया। बता दें कि खंडवा महान कलाकार किशोर कुमार की जन्मस्थली है, जिन्हें भारतीय सिनेमा का ऑलराउंडर स्टार कहा जाता है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समारोह में शामिल होकर किशोर कुमार से जुड़े किस्से सुनाए और उन्हें मध्य प्रदेश का ‘अनमोल रत्न’ बताया।
टैग्स