होम / मीडिया फोरम / रिलायंस समूह के टॉप एग्जिक्यूटिव्स में शामिल रहे टोनी जेसुदासन का अंतिम संस्कार आज
रिलायंस समूह के टॉप एग्जिक्यूटिव्स में शामिल रहे टोनी जेसुदासन का अंतिम संस्कार आज
लगभग 71 वर्षीय टोनी जेसुदासन का सोमवार को निधन हो गया था। दिल्ली के बरार स्क्वायर स्थित यूआरआई एंक्लेव के श्मशान घाट पर मंगलवार की अपराह्न करीब तीन बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
रिलायंस समूह के ‘Anil Dhirubhai Ambani Group’ (ADAG) के प्रमुख एग्जिक्यूटिव्स में शुमार रहे एंथोनी जेसुदासन उर्फ टोनी जेसुदासन का अंतिम संस्कार दिल्ली में मंगलवार को किया जाएगा। दिल्ली के बरार स्क्वायर स्थित यूआरआई एंक्लेव के श्मशान घाट पर मंगलवार की अपराह्न करीब तीन बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। बता दें कि लगभग 71 वर्षीय टोनी जेसुदासन का सोमवार की तड़के करीब पांच बजे निधन हो गया था।
टोनी जेसुदासन ‘अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप’ में कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस के प्रमुख रहे थे। दरअसल, इस महीने की शुरुआत में जेसुदासन को भोपाल से उड़ान भरते समय दिल का दौरा पड़ा था। दिल्ली पहुंचने पर उन्हें फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी एंजियोप्लास्टी की गई। इसके बाद उन्हें गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 20 फरवरी को तड़के उन्होंने अंतिम सांस ली थी।
जेसुदासन धीरूभाई अंबानी के छोटे बेटे अनिल अंबानी के करीबी सहयोगी थे और करीब तीन दशक से रिलायंस समूह से जुड़े हुए थे। वर्ष 2006 में समूह के विभाजन और रिलायंस ADAG के गठन के बाद से वह अनिल अंबानी के साथ मिलकर काम कर रहे थे।
बता दें कि टोनी जेसुदासन मीडिया से भी जुड़े रहे थे। उन्होंने कुछ समय तक 'टाइम्स ऑफ इंडिया' (Times Of India) में भी काम किया था। इसके अलावा वह अंग्रेजी अखबार 'ऑब्जर्वर' (Observer) के पब्लिशर भी रहे थे।
टैग्स निधन श्रद्धांजिल टोनी जेसुदासन अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप अंतिम संस्कार