होम / मीडिया फोरम / ‘इंडियन एक्सप्रेस’ ने जारी की 100 प्रभावशाली भारतीयों की लिस्ट, टॉप-10 में हैं ये नाम
‘इंडियन एक्सप्रेस’ ने जारी की 100 प्रभावशाली भारतीयों की लिस्ट, टॉप-10 में हैं ये नाम
‘द इंडियन एक्सप्रेस’ (The Indian Express) ने वर्ष 2023 के लिए देश के सौ सबसे ज्यादा प्रभावशाली लोगों की लिस्ट जारी कर है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
‘द इंडियन एक्सप्रेस’ (The Indian Express) ने वर्ष 2023 के लिए देश के सौ सबसे ज्यादा प्रभावशाली लोगों की लिस्ट जारी कर है। इस लिस्ट में पहले नंबर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम है। इसके अलावा दूसरे नंबर पर इस लिस्ट में गृहमंत्री अमित शाह का नाम है।
विदेश मंत्री एस. जयशंकर को इस लिस्ट में तीसरा और चीफ जस्टिस डी.वाई चंद्रचूड़ को चौथा स्थान मिला है। पांचवे नंबर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम है, जबकि ‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ’ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत को छठे नंबर पर रखा गया है।
सातवें नंबर पर ‘भारतीय जनता पार्टी’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और आठवें नंबर पर केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण को इस लिस्ट में जगह मिली है। इस लिस्ट में नौवें नंबर पर ‘रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड‘ के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी का नाम है, जबकि दसवें नंबर पर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ‘अजीत डोभाल’ को जगह दी गई है।
टैग्स नरेंद्र मोदी द इंडियन एक्सप्रेस प्रभावशाली व्यक्ति लिस्ट