होम / मीडिया फोरम / इस साल इन 12 पत्रकारों को मिला देवऋषि नारद पत्रकार सम्मान

इस साल इन 12 पत्रकारों को मिला देवऋषि नारद पत्रकार सम्मान

‘इंद्रप्रस्थ विश्व संवाद केंद्र’ (IVSK) के तत्वावधान में 27 जून को दिल्ली में देवऋषि नारद पत्रकार सम्मान 2025 का आयोजन किया गया।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 7 months ago

‘इंद्रप्रस्थ विश्व संवाद केंद्र’ (IVSK) के तत्वावधान में 27 जून को देवऋषि नारद पत्रकार सम्मान 2025 का आयोजन किया गया। दिल्ली स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब के स्पीकर हॉल एनेक्सी में आयोजित इस सम्मान समारोह में विभिन्न श्रेणियों में 12 पत्रकारों सम्मानित किया गया। इन सभी को प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह, शाल तथा 11,000/- रुपये का चेक दिया गया।

इन पत्रकारों को निम्नलिखित श्रेणी में दिया गया देवऋषि नारद सम्मान

1: सुभी विश्वकर्मा, वरिष्ठ संवाददाता, ऑर्गनाइजर को उत्कृष्ट युवा पत्रकार

2: स्मृति रस्तोगी, राजनीतिक संपादक, दैनिक जागरण डिजिटल को उत्कृष्ट स्त्री सरोकार/महिला संवेदना पत्रकारिता

3: अमित कुमार, संवाददाता, पंजाब केसरी को उत्कृष्ट अभिनव पत्रकार

4: संजीव गुप्ता, प्रमुख संवाददाता, दैनिक जागरण को उत्कृष्ट ग्रामीण/पर्यावरण पत्रकारिता

5: परमानन्द खेतान; संपादक NMF News को उत्कृष्ट कंटेंट क्रिएटर (यूट्यूब)

6: डॉ. मोनिका वर्मा, सहायक प्रोफेसर NECU को उत्कृष्ट कंटेंट क्रिएटर (X)

7: किरण यादव को उत्कृष्ट कंटेंट क्रिएटर (इंस्टाग्राम)

8: श्वेता सिंह, रिपब्लिक शंखनाद को उत्कृष्ट साहसिक पत्रकार

9: अनुपम कुमार सिंह, एसोसिएट एडिटर, ऑप इंडिया को उत्कृष्ट डिजिटल पत्रकार

10: प्रो निरंजन कुमार, डीन प्लानिंग, दिल्ली विश्वविद्यालय को उत्कृष्ट स्तम्भकार

11: राजेश कुमार ठाकुर, सीनियर एसोसिएट एडिटर द न्यू इंडियन एक्सप्रेस को उत्कृष्ट पत्रकार (प्रिंट)

12: अमरेन्द्र गुप्ता, वरिष्ठ संवाददाता, डीडी न्यूज को उत्कृष्ट पत्रकार (टीवी)

बता दें कि देवऋषि नारद पत्रकार सम्मान 2025 के लिए इंद्रप्रस्थ विश्व संवाद केंद्र द्वारा ऑनलाइन माध्यम से 12 श्रेणियों में प्रविष्टियां मंगवाई गई थीं। इन श्रेणियों में प्राप्त प्रविष्टियों का अध्ययन कर सम्मानित होने वाले पत्रकारों का चयन करने के लिए एक निर्णायक मंडल (जूरी) का गठन किया गया था। निर्णायक मंडल में आशुतोष झा, राष्ट्रीय संपादक, दैनिक जागरण; श्रीमती प्रिया कुमार, महानिदेशक, डीडी न्यूज़;  नवीन कपूर, राष्ट्रीय संपादक, ANI;  आनंद नरसिम्हन, सीनियर मैनिजिंग एडिटर, नेटवर्क 18;  राहुल रौशन, सीईओ ऑपइंडिया एवं हरीश चंद्र बर्णवाल, सोशल मीडिया इन्फ़्लुएनसर तथा वाइस प्रेजिडेंट, ब्लू क्राफ्ट शामिल थे।

कार्यक्रम में ‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ’ (RSS) के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख प्रदीप जोशी मुख्य वक्ता तथा ‘प्रसार भारती’ के अध्यक्ष नवनीत कुमार सहगल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए नवनीत कुमार सहगल ने कहा कि पत्रकारों को फेक खबरों से बचना चाहिए। उन्होंने पत्रकारों से अनुरोध किया कि वह सच्ची सटीक और तथ्यों के आधार पर खबर दिखाएं ताकि समाज का भरोसा बना रहे।.

वहीं, मुख्य वक्ता प्रदीप जोशी ने कहा कि पत्रकार नारद कुल के वंशज हैं। पत्रकारों को लोकहित की बात करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज भारत 2047 तक विश्व गुरु बनने की तरफ बढ़ रहा है, इस तरह की सार्थक खबरों को समाज तक पत्रकार ही ले जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि समाज निर्माण के लिए जागरूकता वाले विषयों को पत्रकार ही देश दुनिया में ले सकते हैं। भारत के विकास की गौरवशाली यात्रा के सच्चे सारथी पत्रकार ही बन सकते हैं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दिल्ली प्रांत कार्यवाह अनिल गुप्ता ने कहा कि संघ के शताब्दी वर्ष में पत्रकारों को सम्मानित करते हुए गर्व का अनुभव हो रहा है। उन्होंने कहा कि 2 अक्टूबर विजयादशमी के दिन संघ 100 वर्ष का हो जाएगा। शताब्दी वर्ष का पहला कार्यक्रम 26, 27 एवं 28 अगस्त को विज्ञान भवन में पूजनीय सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत जी के व्याख्यानमाला के रूप में होगा। उन्होंने बताया कि दिल्ली में बृहत गृह संपर्क की योजना है। उन्होंने यह भी बताया कि समाज द्वारा दिल्ली के सभी बस्तियों में हिंदू सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निर्णायक मंडल के अध्यक्ष तथा दैनिक जागरण के राष्ट्रीय संपादक आशुतोष झा ने देवऋषि नारद पत्रकार सम्मान 2025 में सम्मानित हुए पत्रकारों के चयन की प्रक्रिया से अवगत कराया। कार्यक्रम में कई गणमान्य अतिथि, बड़ी संख्या में मीडिया कर्मी, संपादक, वरिष्ठ पत्रकार एवं सोशल मीडिया इन्फ़्लुएनसर शामिल हुए। इंद्रप्रस्थ विश्व संवाद केंद्र के उपाध्यक्ष रीतेश अग्रवाल ने इसके बारे में जानकारी दी। धन्यवाद ज्ञापन सीमा ओझा ने दिया।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ZEEL को SEBI का कारण बताओ नोटिस : कंपनी ने आरोपों को फिर किया खारिज

ज़ी एंटरटेनमेंट को SEBI से कारण बताओ नोटिस मिला है, जो 2019 के आरोपों से जुड़ा है। कंपनी ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए जवाब देने की बात कही और निष्पक्ष जांच पर भरोसा जताया है।

2 days ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

2 days ago

पत्रकार पर हमला, कार पर फायरिंग के बाद बेरहमी से पीटा

मणिपुर की राजधानी इंफाल में बुधवार रात एक स्थानीय अखबार के पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया।

2 days ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

2 days ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

3 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

6 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago