होम / मीडिया फोरम / फिल्म पत्रकारिता के पाठ्यक्रम को दिया जा रहा है नया स्वरूप: प्रो. केजी सुरेश 

फिल्म पत्रकारिता के पाठ्यक्रम को दिया जा रहा है नया स्वरूप: प्रो. केजी सुरेश 

इस मौके पर वरिष्ठ प्राध्यापक व कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. मानसिंह परमार तथा पत्रिका 'समागम' के संपादक मनोज कुमार भी मौजूद थे। 

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

मीडिया के क्षेत्र में लगातार बदलाव आ रहे है। ऐसे में सर्वाधिक जिम्मेदारी हमारी बनती है। लिहाजा डिग्री कोर्स के साथ-साथ शॉर्ट टर्म डिप्लोमा भी शुरू किए गए हैं। यह कहना है माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. केजी सुरेश का। शुक्रवार को इंदौर प्रवास के दौरान उन्होंने इंदौर प्रेस क्लब में चाय पर चर्चा कार्यक्रम में पत्रकारों से चर्चा की। उन्होंने विश्वविद्यालय में चल रहे नवाचार की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया इन्हीं नवाचारों से विश्वविद्यालय को नई पहचान मिल रही है।मोजो और ग्रामीण पत्रकारिता पर विशेष पाठ्यक्रम शुरू किए गए हैं। फिल्म पत्रकारिता के पाठ्यक्रम को नए सिरे से आकार दिया जा रहा है। भोपाल में माखन नगर में 52 एकड़ पर बने कैम्पस की जानकारी देते हुए बताया कि करीब सौ आवासीय ईकाईयों के अलावा विभागवार भवन, साढ़े आठ सौ सिटिंग का एक ऑडिटोरियम भी तैयार हो गया है। इस मौके पर वरिष्ठ प्राध्यापक व कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. मानसिंह परमार तथा पत्रिका 'समागम' के संपादक मनोज कुमार भी मौजूद थे। 

मोबाईल जर्नलिजिम के लिए डिप्लोमा

उन्होंने कहा मोजो यानी मोबाईल जर्नलिज्म सबसे खास है। देखा जा रहा है कि आज हर स्मार्ट फोन धारक एक पत्रकार की भूमिका में है। यहीं नहीं प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े पत्रकार भी अधिकांश काम मोबाईल पर ही कर रहे हैं। ऐसे में मोजो के जरिए हम उन लोगों को पत्रकारिता की औपचारिक ट्रेनिंग देना चाहते है जो इस क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक है। यह इसलिए भी जरूरी है कि आने वाले दिनों में पत्रकारिता के लिए एक सामान्य डिग्री होना आवश्यक होने वाला है।

कम्युनिटी रेडियो को मिल रहा प्रतिसाद

केजी सुरेश ने बताया विश्वविद्यालय का अपना कम्युनिटी रेडिया भी है। फ्रिक्वेंसी कम है पर गोविंदगढ़ कैम्पस ऊंचाई पर होने के कारण इसका नेटवर्क सीहोर तक काम करता है। काफी अच्छा प्रतिसाद रेडियो को मिल रहा है। हाल ही में नेशनल फर्टिलाइजर लि. ने 10 लाख का करार हमसे किया है, जो इसके प्रभाव को दर्शाने वाली बात है।

फिल्म और रेडियो क्षेत्र में व्यापक अवसर

उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय ने फिल्म और रेडियों क्षेत्र में भी अलग-अलग कोर्स शुरू किए है। इन दोनों क्षेत्र में भी व्यापक अवसर हैं। इसीलिए विश्वविद्यालय में दोनों क्षेत्रों के लिए कोर्स शुरू किए गए हैं। इसके लिए फिल्म टेलीविजन इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया से भी सहयोग प्राप्त हो रहा है।

भारतीय जनसंचार संस्थान को डीम्ड यूनिवर्सिटी बनवाने में डाॅ. परमार की अहम भूमिका

प्रोफेसर सुरेश ने बताया कि भारतीय जनसंचार संस्थान को डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा दिलवाने में डॉक्टर मानसिंह परमार की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका रही है। वे केंद्र सरकार द्वारा गठित उच्च स्तरीय समिति के अध्यक्ष से और इसी समिति के अनुशंसा के आधार पर संस्थान को डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा दिया गया है। इस मौके पर इंदौर प्रेस क्लब की ओर से डाॅ.परमार का सम्मान भी किया गया।

डाॅ. जाखेटिया का सम्मान

इस मौके पर इंदौर प्रेस क्लब की ओर से इंदौर की स्वच्छता के इतिहास विषय पर पीएचडी अवॉर्ड होने पर वरिष्ठ पत्रकार और मीडिया प्राध्यापक डॉक्टर जितेंद्र जाखेटिया का सम्मान भी किया गया।


टैग्स मीडिया पत्रकारिता मनोज कुमार प्रो. केजी सुरेश फिल्म पत्रकारिता यूनिवर्सिटी
सम्बंधित खबरें

ZEEL को SEBI का कारण बताओ नोटिस : कंपनी ने आरोपों को फिर किया खारिज

ज़ी एंटरटेनमेंट को SEBI से कारण बताओ नोटिस मिला है, जो 2019 के आरोपों से जुड़ा है। कंपनी ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए जवाब देने की बात कही और निष्पक्ष जांच पर भरोसा जताया है।

1 day ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

1 day ago

पत्रकार पर हमला, कार पर फायरिंग के बाद बेरहमी से पीटा

मणिपुर की राजधानी इंफाल में बुधवार रात एक स्थानीय अखबार के पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया।

1 day ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

2 days ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

2 days ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

19 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

18 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

17 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

18 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

18 hours ago