होम / मीडिया फोरम / विधानसभा में भड़के CM रेवंत रेड्डी, कहा- ऐसे लोग पत्रकार नहीं, अपराधी हैं

विधानसभा में भड़के CM रेवंत रेड्डी, कहा- ऐसे लोग पत्रकार नहीं, अपराधी हैं

तेलंगाना में दो महिला पत्रकारों की गिरफ्तारी के बाद मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी का कड़ा बयान सामने आया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 11 months ago

तेलंगाना में दो महिला पत्रकारों की गिरफ्तारी के बाद मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी का कड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर उनके और उनके परिवार के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने साफ तौर पर चेतावनी दी कि पत्रकारिता की आड़ में अपमानजनक सामग्री फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

रेवंत रेड्डी ने विधानसभा में अपनी बात रखते हुए कहा कि आलोचना लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन परिवार को निशाना बनाना किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा, "हम सार्वजनिक जीवन में हैं, लेकिन हमारे परिवारों को क्यों निशाना बनाया जा रहा है?" उन्होंने इस तरह की हरकतों को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने का संकेत दिया।

'लाखों लोग तुम्हें पीटने सड़कों पर उतर आएंगे'

मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने विधानसभा में स्पष्ट शब्दों में कहा, "ऐसा मत सोचो कि मैं मुख्यमंत्री होने की वजह से चुप हूं। मैं तुम्हें नंगा कर दूंगा और पिटाई करवा दूंगा। मेरे कहने पर लाखों लोग सड़कों पर उतर आएंगे।" हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि वह अपने पद के कारण सहनशील बने हुए हैं, लिहाजा वह कानून के दायरे में रहकर ही कार्रवाई करेंगे, लेकिन इसे उनकी कमजोरी न समझा जाए।

पत्रकारों की लिस्ट तैयार करने के निर्देश

सीएम रेड्डी ने आईटी मंत्री डी. श्रीधर बाबू और सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी को राज्य में मान्यता प्राप्त पत्रकारों की लिस्ट तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा, "जो लोग इस लिस्ट में नहीं होंगे, वे पत्रकार नहीं बल्कि अपराधी माने जाएंगे और उनके साथ वैसा ही व्यवहार किया जाएगा।"

'नकाब पहनकर झूठ फैलाने वालों को बेनकाब किया जाएगा'

सोशल मीडिया पर फैल रही झूठी खबरों को लेकर भी सीएम रेड्डी ने सख्त रुख अपनाने की बात कही। उन्होंने कहा, "अगर कोई नकाब पहनकर झूठी खबरें फैलाएगा तो हम उनका नकाब हटा देंगे और उन्हें बेनकाब कर देंगे।" उन्होंने यह भी कहा कि सिर्फ यूट्यूब चैनल शुरू कर लेने से कोई पत्रकार नहीं बन जाता।

राज्य की वित्तीय स्थिति पर भी जताई चिंता

इसके अलावा, सीएम रेवंत रेड्डी ने तेलंगाना की आर्थिक स्थिति को लेकर भी अपनी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सरकार को हर महीने कर्मचारियों को वेतन देने में कठिनाई हो रही है। कर्मचारियों की डीए की मांग को उचित बताते हुए उन्होंने अनुरोध किया कि मौजूदा वित्तीय स्थिति को ध्यान में रखते हुए सरकार पर अधिक दबाव न बनाया जाए।

तेलंगाना में पत्रकारों की गिरफ्तारी के बाद सीएम रेड्डी का यह बयान काफी चर्चा में है। अब यह देखना होगा कि इस मुद्दे पर आगे क्या कार्रवाई होती है।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ZEEL को SEBI का कारण बताओ नोटिस : कंपनी ने आरोपों को फिर किया खारिज

ज़ी एंटरटेनमेंट को SEBI से कारण बताओ नोटिस मिला है, जो 2019 के आरोपों से जुड़ा है। कंपनी ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए जवाब देने की बात कही और निष्पक्ष जांच पर भरोसा जताया है।

2 days ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

2 days ago

पत्रकार पर हमला, कार पर फायरिंग के बाद बेरहमी से पीटा

मणिपुर की राजधानी इंफाल में बुधवार रात एक स्थानीय अखबार के पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया।

2 days ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

2 days ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

3 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

5 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago