होम / मीडिया फोरम / टाइम्स नाउ समिट में वक्फ एक्ट के मुद्दे पर जोरदार बहस
टाइम्स नाउ समिट में वक्फ एक्ट के मुद्दे पर जोरदार बहस
हमें पता है कि बीजेपी की नीयत में ही खोट है। आपके पास हिंदू एंडोमेंट बोर्ड है, बताइए कि आप किसी मुसलमान को कुछ देंगे। इनका मकसद पोलाराइज करके फायदा उठाना है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 10 months ago
टाइम्स नाउ समिट 2025 के मंच पर बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेदी और एमआईएएम नेता वारिस पठान भी पहुंचे और दोनों आमने-सामने नजर आए। हालिया रिलीज चर्चित फिल्म छावा और ध्रुवीकरण के आरोपों पर दोनो ने अपना पक्ष रखा। वारिस पठान ने जहां बीजेपी पर नफरत फैलाने और वक्फ की जमीन लेने की साजिश का आरोप लगाया, वहीं सुधांशु त्रिवेदी ने इसका पुरजोर जवाब देते हुए पठान को आईना दिखाया।
पठान ने कहा, बीजेपी हिजाब से चिढ़ती है, हमारी खान-पान की आदतों से चिढ़ती है, हमारी मस्जिदों को पसंद नहीं करती है। और अब बीजेपी वक्फ जमीन को लेने की कोशिश में है, जो हमारी है और गरीबों के लिए हैं, लोगों ने अपनी निजी जमीन दान की है।
सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, जहां तक वक्फ की बात है, अगर ये आपकी जमीन है तो कोई बात नहीं, लेकिन आपकी जमीन पर कोई क्लेम कर दे, आप जमीन ऐसे ही दे देते हैं। कोर्ट में जाते हैं न, वक्फ ने दिल्ली की 120 प्रॉपर्टी क्लेम की, 2014 में कांग्रेस ने जाते-जाते सब जमीन दे दी।
क्या कोई एक उदाहरण दे सकते हैं जहां सरकार ने कोर्ट में गए बिना ही पूरी जमीन दे दी। इसीलिए हम कहते हैं कि यह जमीन किसी व्यक्ति या समुदाय की नहीं बल्कि सरकार की थी, यहां तक की संसद पर भी दावा कर दिया गया।
टैग्स