होम / मीडिया फोरम / पत्रकार की पिटाई कर बुरे फंसे पुलिसकर्मी, यूं पड़ गए लेने के देने
पत्रकार की पिटाई कर बुरे फंसे पुलिसकर्मी, यूं पड़ गए लेने के देने
बीच सड़क से गाड़ी हटाने के लिए कहने पर पुलिसकर्मियों ने कर दी थी पत्रकार की पिटाई
पंकज शर्मा 6 years ago
पुलिस की गाड़ी को सड़क के बीच से हटाने के लिए कहने पर गुस्साए पुलिसकर्मियों ने न सिर्फ बीच सड़क पर पत्रकार के साथ मारपीट कर दी, बल्कि बिना वजह उसे थाने में ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया। ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन (उपजा) के प्रदेश उपाध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट समेत पत्रकारों के एक प्रतिनिधिमंडल ने रात में ही एसएसपी शलभ माथुर को मामले से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी उठाई।
पत्रकारों की मांग पर एसएसपी ने अड़ीग चौकी इंचार्ज व उप निरीक्षकों सहित चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। उन्होंने इन पुलिसकर्मियों के गैर जोन में ट्रांसफर के लिए पुलिस मुख्यालय को पत्र भी लिखा। एसएसपी द्वारा आरोपित पुलिसकर्मियों के खिलाफ यह कदम उठाए जाने के बाद पत्रकारों का गुस्सा शांत हुआ।
टैग्स कमलकांत उपमन्यु पत्रकार से अभद्रता