होम / मीडिया फोरम / नहीं रहे कैपिटल महाराजा ग्रुप के चेयरमैन आर. राजामहेंद्रन
नहीं रहे कैपिटल महाराजा ग्रुप के चेयरमैन आर. राजामहेंद्रन
श्रीलंका में मीडिया की जानी-मानी हस्ती राजामहेंद्रन ने रविवार की सुबह कोलंबो के अस्पताल में आखिरी सांस ली।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
श्रीलंका में मीडिया की जानी-मानी हस्ती और ‘कैपिटल महाराजा ग्रुप’ (Capital Maharaja Group) के चेयरमैन आर. राजामहेंद्रन का निधन हो गया है। बताया जाता है कि काफी दिनों से उनकी तबीयत खराब थी और कोलंबो के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जहां पर रविवार को उन्होंने आखिरी सांस ली।
राजामहेंद्रन के आकस्मिक निधन के बारे में ‘श्री अधिकारी ब्रदर्स’ (SAB) ग्रुप के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मार्कंड अधिकारी ने कहा, ‘राजामहेंद्रन के निधन की खबर सुनकर काफी दुखी हूं। वह हमारे परिवार के काफी करीबी थे।‘
टैग्स निधन श्रीलंका राजा महेंद्रन