होम / मीडिया फोरम / पत्रकार पर फिर भड़के अखिलेश यादव, कहा- अपना कैमरा इधर से कहीं और ले जाओ

पत्रकार पर फिर भड़के अखिलेश यादव, कहा- अपना कैमरा इधर से कहीं और ले जाओ

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव आए दिन पत्रकारों पर भड़क रहे हैं। गुस्सा कर रहे हैं। सवालों के जवाब में जवाबी सवाल दाग रहे हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव आए दिन पत्रकारों पर भड़क रहे हैं। गुस्सा कर रहे हैं। सवालों के जवाब में जवाबी सवाल दाग रहे हैं। पत्रकारों के प्रति उनका ये बदला रूप सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। हाल ही में एक पत्रकार से अभद्र भाषा का प्रयोग करने को लेकर वह सुर्खियों में थे, लेकिन एक बार फिर उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।  

इस वीडियो में अखिलेश यादव एक पत्रकार द्वारा पूछे सवाल से इस कदर नाराज होते नजर आए कि उन्होंने पत्रकार से कहा कि छोड़ो यार... अपना कैमरा इधर से कहीं और ले जाओ। इसके बाद अखिलेश यादव ने पत्रकार से सवाल पूछा  कि क्या तुम पिछड़े हो, तुम्हारा नाम क्या है? नाम सुनने के बाद अखिलेश यादव पत्रकार से आक्रोशित होकर बोले, ‘अरे मिश्राजी, कुछ तो शर्म करो। पत्रकारिता करो।’ अखिलेश यादव के इस वीडियो पर सोशल मीडिया  पर लोग आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं।

वायरल होता यह वीडियो उत्तर प्रदेश के झांसी जिले का बताया जा रहा है, जहां अखिलेश यादव जेल में बंद सपा नेता से मुलाकात करने पहुंचे थे। पत्रकारों से बातचीत के दौरान जब एक पत्रकार ने उनसे किसी मुद्दे पर सवाल पूछा तो वह पत्रकार पर ही भड़क गए। उन्होंने बलवंत हत्याकांड मामले पर पत्रकार से कहा क्या आप बलवंत, जिसकी हत्या हुई है उसकी पत्नी को सरकारी नौकरी दिला सकते हो आप। हमसे आरोप लगाते थे कि एक जाति और धर्म के लोगों की विशेष मदद होती है। बताओ आप दिला पाओगे उनको मदद। तो जो असली मुद्दे हैं उन पर बहस नही होती। झांसी में मिसाइल बननी थी, आप कल एक स्टोरी करिए कि झांसी में मिसाइल नहीं बन पायी। इस बात पर आप नौकरी से निकाल दिए जाओगे। आपकी नौकरी खत्म हो जाएगी। अगर इन्होंने यह स्टोरी कर दी कि डिफेंस कॉरिडोर के नाम पर डिफेंस के नाम पर एक रुपया झांसी में नहीं आया, तो ये अगले दिन नौकरी से निकाल दिया जाएगा।

इस मामले में गंभीरता दिखाते हुए पत्रकार प्रभाकर मिश्रा ने लिखा कि अखिलेश जी, बाकी सब तो ठीक है। आप सरकार से सवाल पूछिये। पत्रकारिता पर भी सवाल उठाइये लेकिन क्या आप पत्रकार की जाति पूछकर उसे जलील करेंगे? यह नहीं होना चाहिए? क्योंकि अंग्रेजी में कहते हैं ‘You reap what you sow’।

वहीं, एक यूजर ने लिखा कि नेता सवाल से इतना चिढ़ क्यों जाते है? जाति के तराजू में अब सवाल को भी रखेंगे? पत्रकार है सवाल तो पूछेगा ही और आप नेता हैं तो जवाब के बजाय ‘ओ मिश्रा जी ओ मिश्रा जी’ कहकर अट्टहास करना बिलकुल शोभा नहीं दे रहा।

बता दें कि कुछ दिनों पहले भी अखिलेश यादव पत्रकार से अभद्र भाषा का प्रयोग करने को लेकर सुर्खियों में थे। तब भी उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह एक पत्रकार को बीजेपी के कार्यकर्ता न बनने की नसीहत देते नजर आ रहे थे। मुस्लिम यादव फैक्टर (Muslim Yadav Factor) को लेकर पूछे एक सवाल पर उन्होंने पत्रकार से कहा था कि क्या तुमने मैनपुरी का रिजल्ट नहीं देखा, आंखें कमजोर हैं क्या तुम्हारी, आईसाइट बंद है तुम्हारे चश्में की। देखिए पत्रकार साथी, आप बीजेपी के कार्यकर्ता मत बनिए। आप अपने चश्में का नंबर ठीक करिए और मैनपुरी में देखिए कि कोई ऐसा वर्ग नहीं छूटा, जिसने समाजवादी पार्टी की मदद न की हो।

पढ़िए यह स्टोरी : पत्रकार पर भड़के अखिलेश यादव, पूछा- 'आंखें कमजोर हैं क्या तुम्हारी'?


टैग्स पत्रकार अखिलेश यादव
सम्बंधित खबरें

ZEEL को SEBI का कारण बताओ नोटिस : कंपनी ने आरोपों को फिर किया खारिज

ज़ी एंटरटेनमेंट को SEBI से कारण बताओ नोटिस मिला है, जो 2019 के आरोपों से जुड़ा है। कंपनी ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए जवाब देने की बात कही और निष्पक्ष जांच पर भरोसा जताया है।

2 days ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

2 days ago

पत्रकार पर हमला, कार पर फायरिंग के बाद बेरहमी से पीटा

मणिपुर की राजधानी इंफाल में बुधवार रात एक स्थानीय अखबार के पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया।

2 days ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

2 days ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

3 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago