होम / मीडिया फोरम / इस साल इन छह पत्रकारों को दिया जाएगा प्रतिष्ठित श्रीफल पुरस्कार
इस साल इन छह पत्रकारों को दिया जाएगा प्रतिष्ठित श्रीफल पुरस्कार
पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वालों को सम्मानित करने के लिए हर वर्ष दिया जाता है यह पुरस्कार
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
पत्रकारिता के क्षेत्र में विशिष्ट कार्य और समर्पित योगदान के लिए दिया जाने वाला प्रतिष्ठित श्रीफल पत्रकारिता पुरस्कार पाने वाले पत्रकारों के नामों की घोषणा कर दी गई है। प्रतिवर्ष धार्मिक श्रीफल परिवार ट्रस्ट की ओर से दिए जाना वाला यह पुरस्कार इस बार दैनिक भास्कर उज्जैन के संपादक राजेश माली सहित देश के छह पत्रकारों को दिया जाएगा।
धार्मिक श्रीफल परिवार ट्रस्ट के संस्थापक मुनिश्री पूज्य सागर महाराज ने बताया कि पुरस्कार वितरण समारोह 29 सितंबर को उदयपुर के श्रीशांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर (कांच मंदिर) में आयोजित किया जाएगा।
इस साल पुरस्कार के लिए जिन पत्रकारों का चयन किया गया है, उनमें रविदत्त मोहता (बीकानेर), विकास जैन (जयपुर), सचिन चौधरी (भोपाल), देवकुमार पुखराज (हैदराबाद) और ब्रजेश कुमार झा (नई दिल्ली) का नाम भी शामिल है। गौरतलब है कि श्रीफल पुरस्कार की शुरुआत 2009 से हुई थी, तब से अब तक 48 पत्रकारों को यह पुरस्कार दिया जा चुका है।
आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)
टैग्स श्रीफल पत्रकारिता पुरस्कार राजेश माली