होम / मीडिया फोरम / अमर उजाला के सीनियर फोटो जर्नलिस्ट मनोज देवगन का निधन
अमर उजाला के सीनियर फोटो जर्नलिस्ट मनोज देवगन का निधन
लंबे समय से अमर उजाला मेरठ में कार्यरत मनोज देवगन कुछ समय से बीमार चल रहे थे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
अमर उजाला के वरिष्ठ छायाकार मनोज देवगन का सोमवार सुबह मेरठ में निधन हो गया। वह करीब एक महीने से बीमार चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार सूरजकुंड श्मशान पर होगा।
बताया जाता है कि लंबे समय तक लखनऊ में कार्यरत रहे मनोज देवगन पिछले कुछ वर्षों से मेरठ में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। मनोज देवगन के निधन पर तमाम मीडियाकर्मियों ने दिवंगत आत्मा को सद्गति और शोकाकुल परिवार को साहस देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
टैग्स अमर उजाला फोटो पत्रकार फोटो जर्नलिस्ट पत्रकार का निधन मनोज देवगन