होम / मीडिया फोरम / जाने-माने फोटो जर्नलिस्ट अजय प्रकाश दुबे का निधन, CM ने जताया शोक

जाने-माने फोटो जर्नलिस्ट अजय प्रकाश दुबे का निधन, CM ने जताया शोक

‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ (Hindustan Times) पटना में कार्यरत वरिष्ठ फोटो पत्रकार अजय प्रकाश दुबे का निधन हो गया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ (Hindustan Times) पटना में कार्यरत वरिष्ठ फोटो पत्रकार अजय प्रकाश दुबे का निधन हो गया है। करीब 57 वर्षीय अजय प्रकाश दुबे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने गुरुवार को मुंबई में अंतिम सांस ली। अजय प्रकाश दुबे के परिवार में पत्नी और एक पुत्र है। मिली जानकारी के अनुसार, अजय प्रकाश दुबे का अंतिम संस्कार शुक्रवार को वाराणसी में किया जाएगा।

अजय प्रकाश दुबे के निधन पर तमाम पत्रकारों, फोटोग्राफरों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और राजनेताओं ने शोक जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। इसके साथ ही शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए ईश्वर से उन्हें यह दुख सहन करने का साहस प्रदान करने की प्रार्थना की है।

अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है, ‘अजय प्रकाश का निधन फोटो पत्रकारिता के लिए बड़ा झटका है। वह काफी मेहनती और समर्पित फोटो पत्रकार थे। भगवान उनके परिवार के सदस्यों को यह दुख सहने की शक्ति दे।’

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री संजय कुमार झा ने अपने शोक संदेश में लिखा है, ‘पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए अजय प्रकाश दुबे को हमेशा याद किया जाएगा।’

बता दें कि एपी के नाम से मशहूर अजय प्रकाश दुबे जाने-माने फोटो जर्नलिस्ट थे। अपने करियर में उन्होंने कई ऐतिहासिक पलों को अपने कैमरे में कैद किया था। अजय प्रकाश दुबे पटना में ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ को लॉन्च कराने वाली टीम का हिस्सा थे। उनके पिता आर.एन दुबे ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’, दिल्ली में कार्यरत रहे थे।


टैग्स पत्रकार निधन नीतीश कुमार फोटो पत्रकार हिन्दुस्तान टाइम्स फोटो जर्नलिस्ट एचटी पत्रकार का निधन अजय प्रकाश दुबे
सम्बंधित खबरें

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

5 hours ago

ZEEL को SEBI का कारण बताओ नोटिस : कंपनी ने आरोपों को फिर किया खारिज

ज़ी एंटरटेनमेंट को SEBI से कारण बताओ नोटिस मिला है, जो 2019 के आरोपों से जुड़ा है। कंपनी ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए जवाब देने की बात कही और निष्पक्ष जांच पर भरोसा जताया है।

2 days ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

2 days ago

पत्रकार पर हमला, कार पर फायरिंग के बाद बेरहमी से पीटा

मणिपुर की राजधानी इंफाल में बुधवार रात एक स्थानीय अखबार के पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया।

2 days ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

3 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

14 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

5 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago