होम / मीडिया फोरम / वरिष्ठ पत्रकार वीरेंद्र सेंगर का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक
वरिष्ठ पत्रकार वीरेंद्र सेंगर का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक
वरिष्ठ पत्रकार वीरेंद्र सेंगर का निधन हो गया। उत्तराखंड के नौकुचियाताल स्थित अपने निवास पर उन्हें दिल का दौरा पड़ा
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 10 months ago
वरिष्ठ पत्रकार वीरेंद्र सेंगर का निधन हो गया। उत्तराखंड के नौकुचियाताल स्थित अपने निवास पर उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उन्हें हल्द्वानी के सुशीला देवी राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके।
70 वर्षीय वीरेंद्र सेंगर का जन्म कानपुर देहात के घाटमपुर के एक गांव में हुआ था। वह पिछले लगभग 43 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय थे। उन्होंने अस्सी के दशक के शुरुआती वर्षों में कानपुर और लखनऊ से प्रकाशित साप्ताहिक 'शाने सहारा' से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद वह दिल्ली में अमर उजाला कारोबार, चौथी दुनिया, संडे मेल, इन टीवी चैनल और अमर उजाला में राजनीतिक ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत रहे।
पत्रकारिता के क्षेत्र में उनकी खोजी रिपोर्टिंग को विशेष रूप से सराहा गया। मेरठ के हाशिमपुरा-मलियाना गोलीकांड और गुजरात दंगों की उनकी विस्तृत और गहरी पड़ताल चर्चाओं में रही।
परिवार में उनकी पत्नी और पुत्री हैं। परिजनों के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को नोएडा में किया जाएगा।
टैग्स