होम / मीडिया फोरम / कोरोना से जंग हार गए ‘हिन्दुस्तान’ के वरिष्ठ पत्रकार विद्युत प्रकाश मौर्या
कोरोना से जंग हार गए ‘हिन्दुस्तान’ के वरिष्ठ पत्रकार विद्युत प्रकाश मौर्या
हिंदी दैनिक अखबार ‘हिन्दुस्तान’ के नोएडा स्थित कार्यालय में कार्यरत चीफ सब एडिटर विद्युत प्रकाश मौर्या का मंगलवार को निधन हो गया।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
हिंदी दैनिक अखबार ‘हिन्दुस्तान’ के नोएडा स्थित कार्यालय में कार्यरत चीफ सब एडिटर विद्युत प्रकाश मौर्या का मंगलवार को निधन हो गया। करीब एक महीने तक वे कोरोना से लड़ते रहे और अब जिंदगी की जंग हार गए। पटना के गुलबी घाट पर मंगलवार देर शाम उनका अंतिम संस्कार किया गया। उन्हें मुखाग्नि उनके बेटे अनादि ने दी।
विद्युत प्रकाश मूल रूप से सासाराम के सोहवलिया गांव के रहने वाले थे। उन्होंने 1995-96 बैच से आईआईएमसी से पत्रकारिता की डिग्री ली थी। इससे पहले उन्होंने बीएचयू में शिक्षा प्राप्त की थी। उनका ब्लॉग दाना-पानी काफी लोकप्रिय रहा है। उनके परिवार में उनकी पत्नी माधवी और एक पुत्र अनादि है।
20 अप्रैल को दिल्ली में संक्रमित होने के बाद पटना परिवार के पास आ गए थे। यहां उन्हें अगमकुआं के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तबियत ज्यादा बिगड़ने के बाद 22 मई को उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। मंगलवार शाम को उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन पर दिल्ली और पटना के पत्रकारों ने शोक जताया है। आईआईएमसी एलुमिनी एसोसिएशन ने भी शोक व्यक्त किया है।
टैग्स हिन्दुस्तान पत्रकार कोरोना विद्युत प्रकाश मौर्या