होम / मीडिया फोरम / CM योगी आदित्यनाथ से मिले उपेंद्र राय, बताया अपने न्यूज नेटवर्क का ‘मास्टर प्लान’

CM योगी आदित्यनाथ से मिले उपेंद्र राय, बताया अपने न्यूज नेटवर्क का ‘मास्टर प्लान’

इस शिष्टाचार मुलाकात के दौरान उपेंद्र राय ने मुख्यमंत्री को अपनी लिखी किताबें ‘नजरिया’ और ‘हस्तक्षेप’ के साथ ही ‘भारत एक्सप्रेस’ के मिशन से जुड़ी कॉफी टेबल बुक भी भेंट की।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

‘भारत एक्सप्रेस’ (Bharat Express) न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय ने हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट की। लखनऊ के लोकभवन में हुई इस मुलाकात के दौरान उपेंद्र राय ने जल्द ही लॉन्च होने वाले अपने न्यूज चैनल ‘भारत एक्सप्रेस’ (Bharat Express) के मूल मंत्र सत्य, साहस और समर्पण से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। इस दौरान सीएम ने न सिर्फ उपेंद्र राय की बातों को ध्यान से सुना बल्कि अपनी शुभकामनाएं भी दीं।

इस शिष्टाचार मुलाकात के दौरान उपेंद्र राय ने मुख्यमंत्री को अपनी लिखी किताबें ‘नजरिया’ और ‘हस्तक्षेप’ के साथ ही ‘भारत एक्सप्रेस’ के मिशन से जुड़ी कॉफी टेबल बुक भी भेंट की। इस मौके पर ‘भारत एक्सप्रेस’ के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर और ग्रुप एडिटर मनोज तोमर भी मौजूद रहे।

इस बीच विश्वस्त सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि ‘भारत एक्सप्रेस’ नेशनल न्यूज चैनल के साथ ही उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में प्रादेशिक चैनल भी शुरू करने जा रहा है। इस दिशा में तेजी से काम चल रहा है। वहीं, इस नेटवर्क द्वारा जल्द ही बिजनेस न्यूज चैनल लॉन्च करने की भी योजना है।

बता दें कि ‘सहारा इंडिया मीडिया’, ‘तहलका मैगजीन’, ‘स्टार न्यूज’ एवं ‘सीएनबीसी-आवाज’ को अपनी सेवाओं और नेतृत्व से ऊंचाई देने वाले वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय ‘भारत एक्सप्रेस’ नाम से अपना खुद का न्यूज वेंचर शुरू करने जा रहे हैं। बताया जाता है कि अपने करीब 25 साल लंबे पत्रकारीय जीवन के अनुभवों को अब वह अपने निजी मीडिया समूह को ताकतवर बनाने में इस्तेमाल करेंगे, ताकि समाज में पत्रकारिता की दशा, दिशा और सामाजिक चेतना का मूल्य बरकरार रखा जाए।

‘भारत एक्सप्रेस’ मीडिया समूह हिंदी, अंग्रेजी और उर्दू भाषाओं में टीवी, डिजिटल और अखबार तीनों प्लेटफॉर्म पर जनता को अपनी सेवाएं देगा। उपेंद्र राय का यह वेंचर टीवी के साथ-साथ अखबार और डिजिटल में खबरों के सभी पहलुओं पर जोर देगा।

इस बारे में उपेंद्र राय का कहना है कि उनकी कोशिश पत्रकारिता के आदर्शों को कायम रखते हुए जनसरोकार और राष्ट्रहित के मुद्दों को उठाना है। एक सतर्क और निर्भीक पत्रकारिता की नजीर पेश करना है। लिहाजा, ‘भारत एक्सप्रेस’ के सभी प्लेटफॉर्म का मूल मंत्र ही सत्य, साहस और समर्पण पर टिका है।


टैग्स चैनल योगी आदित्यनाथ उपेंद्र राय मुख्यमंत्री सीएम भारत एक्सप्रेस
सम्बंधित खबरें

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

34 minutes ago

ZEEL को SEBI का कारण बताओ नोटिस : कंपनी ने आरोपों को फिर किया खारिज

ज़ी एंटरटेनमेंट को SEBI से कारण बताओ नोटिस मिला है, जो 2019 के आरोपों से जुड़ा है। कंपनी ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए जवाब देने की बात कही और निष्पक्ष जांच पर भरोसा जताया है।

2 days ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

2 days ago

पत्रकार पर हमला, कार पर फायरिंग के बाद बेरहमी से पीटा

मणिपुर की राजधानी इंफाल में बुधवार रात एक स्थानीय अखबार के पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया।

2 days ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

3 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

9 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

34 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago