होम / मीडिया फोरम / ‘अजय उपाध्याय के असामयिक निधन से गहरे सदमे में हूं’

‘अजय उपाध्याय के असामयिक निधन से गहरे सदमे में हूं’

उनका बड़प्पन देखिए। कुछ लोग अक्सर यह कहा करते हैं कि आपके पेशे में जातिवाद बहुत है। होगा। पर, अपने पूरे सेवाकाल में मेरा अनुभव अलग रहा।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

सुरेंद्र किशोर, वरिष्ठ पत्रकार।।

बात तब की है जब मैं बिड़ला फाउंडेशन की जूरी का सदस्य हुआ करता था। नई दिल्ली स्थित हिन्दुस्तान टाइम्स भवन में फाउंडेशन का आफिस था। सालाना बैठक में शामिल होने के लिए मैं वहां जाया करता था। एक दफा सोचा कि जरा दैनिक हिन्दुस्तान के प्रधान संपादक अजय उपाध्याय जी से मिल लूं।

सिर्फ शिष्टाचार मुलाकात। कोई प्रयोजन सोचकर नहीं गया था। यूं ही मिल लिया। अजय जी मुझे दैनिक ‘आज’ के दिनों से ही जानते थे। इसलिए गर्मजोशी से मिले। मुझसे उन्होंने पूछा कि आप दिल्ली में कहां रुके हुए हैं? मैंने कहा, बिहार निवास में। उन्होंने कहा कि मैं कल सुबह आपसे वहां चाय पर मिल रहा हूं।

अगली सुबह अजय जी बिहार निवास पहुंच गए। उन्होंने बिना किसी भूमिका के सवाल किया, ‘क्या आप जनसत्ता में ही रहिएगा?’ मैंने पूछा-ऐसा आप क्यों पूछ रहे हैं? उन्होंने कहा कि आप मेरे यहां ज्वाइन कीजिए। मैंने उनसे कहा कि देखिए मैं नौ बजे रात में सो जाता हूं। प्रभाष जोशी जी ने मुझे इसकी छूट दे रखी है। पर, आपके यहां जो काम मुझे मिलेगा, उसमें रात में देर तक जागना पड़ेगा।  मेरे साथ यही कठिनाई है। अजय जी ने कहा कि तब कोई रास्ता निकालिए।

मैंने कहा कि यदि आप मुझे राजनीतिक संपादक बना दें और 8 बजे रात तक मुझे घर जाने की इजाजत दे दें तो मैं सोचूंगा। इस पर वे सोच में पड़ गए। कहा कि मेरे यहा तो राजनीतिक संपादक का कोई पद ही नहीं है। फिर कहा कि मैं कुछ करता हूं।

उन्होंने हिन्दी हिन्दुस्तान में राजनीतिक संपादक पद का सृजन करवाया। फिर मुझे ज्वाइन करवाया। इस काम में चार महीने लग गए थे। यह सन 2001 की बात है। दरअसल, अजय जी का मूल उद्देश्य पटना संस्करण का मुझे स्थानीय संपादक बनाना था। मैं उसके लिए तैयार नहीं था। प्रभाष जोशी का ऐसा ही ऑफर मैंने ठुकरा दिया था।

मेरा मानना रहा है कि आप जिस पद को ठीक से संभाल नहीं सकते, उस पद को स्वीकार नहीं करना चाहिए। अपने इस निर्णय पर अंत तक मैं कायम रहा। एक बार मैंने अजय जी को लिखा कि आप मुझे पटना संस्करण से हटाकर दिल्ली संस्करण से जोड़ दीजिए। वैसा तो वे न कर सके, पर मेरे एक मित्र से कहा कि सुरेंद्र जी भी गजब आदमी हैं। मैं उन्हें संपादक बनाना चाहता हूं और वे संवाददाता बनना चाहते हैं।

यह तो कुछ अपनी और उनकी बातें हुईं। अब मैं सिर्फ अजय जी पर आता हूं। उनका बड़प्पन देखिए। कुछ लोग अक्सर यह कहा करते हैं कि आपके पेशे में जातिवाद बहुत है। होगा। पर, अपने पूरे सेवाकाल में मेरा अनुभव अलग रहा। मैंने अजय जी से लेकर अनेक ब्राह्मण संपादकों व कुछ अन्य में जाति को लेकर उदारता व बड़प्पन देखे हैं। पत्रकारिता की जिन सात बड़ी हस्तियों ने समय -समय पर मुझे संपादक बनाना चाहा था, उनमें एक कायस्थ,चार ब्राह्मण और दो राजपूत थे।

इधर वर्षों से अजय उपाध्याय से न तो मेरी मुलाकात थी और न ही फोन पर बातचीत। पर,उनकी बीच -बीच में याद आती रही। सोचा था कि कभी दिल्ली जाऊंगा (वैसे मैं अब दिल्ली जाता नहीं) तो खोजकर अजय जी के दर्शन जरूर करुंगा।

हमारे पूर्वजों ने हमें सिखाया है कि जीवन में जो भी तुम्हें थोड़ी भी मदद करे तो उसे कभी नहीं भूलना। भले दूसरे तुम्हारा उपकार भूल जाएं। उसकी परवाह भी मत करना। यानी नेकी कर, दरिया में डाल!

इस अवसर पर राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर याद आते हैं जिन्होंने लिखा है-

पाते हैं सम्मान तपोबल से भूतल पर शूर

‘जाति जात’’ का शोर मचाते केवल कायर कू्र

(साभार: फेसबुक)


टैग्स निधन श्रद्धांजलि अजय उपाध्याय सुरेंद्र किशोर
सम्बंधित खबरें

ZEEL को SEBI का कारण बताओ नोटिस : कंपनी ने आरोपों को फिर किया खारिज

ज़ी एंटरटेनमेंट को SEBI से कारण बताओ नोटिस मिला है, जो 2019 के आरोपों से जुड़ा है। कंपनी ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए जवाब देने की बात कही और निष्पक्ष जांच पर भरोसा जताया है।

1 day ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

1 day ago

पत्रकार पर हमला, कार पर फायरिंग के बाद बेरहमी से पीटा

मणिपुर की राजधानी इंफाल में बुधवार रात एक स्थानीय अखबार के पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया।

1 day ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

1 day ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

2 days ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

9 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

8 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

8 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

8 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

8 hours ago