होम / मीडिया फोरम / दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार सुभाष चन्द्र वाघोलिकर
दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार सुभाष चन्द्र वाघोलिकर
महाराष्ट्र के औरंगाबाद में वरिष्ठ पत्रकार सुभाष चन्द्र वाघोलिकर का रविवार की सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
महाराष्ट्र के औरंगाबाद में वरिष्ठ पत्रकार सुभाष चन्द्र वाघोलिकर का रविवार की सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 71 वर्ष के थे और विभिन्न समाचार पत्रों में संपादक के तौर पर काम कर चुके थे।
औरंगाबाद निवासी पत्रकार वाघोलीकर ने 1969 में नासिक के दैनिक गावकारी से पत्रकारिता के रूप में अपना करियर शुरू किया था। वह 1979 में औरंगाबाद आ गए थे, जहां उन्होंने करीब 12 साल तक दैनिक मराठवाड़ा अखबार में अपनी सेवाएं दी। मराठवाडा को छोड़ने के बाद उन्होंने कुछ समय तक स्वतंत्र (फ्रीलांस) पत्रकारिता की और 1994 में लोकमत से जुड़ गए।
वह डिप्टी संपादक, समाचार संपादक और रेजिडेंट संपादक पद पर रहे और अंत में संपादक के रूप में 2011 में सेवानिवृत्त हुए। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई सामाजिक मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया और कई सामाजिक आंदोलनों में भाग लिया। उन्होंने राज्य में कई पत्रकारों को प्रशिक्षित भी किया। उन्होंने 'मराठवाड़ा' के लिए रोजाना 12 साल से अधिक समय तक काम किया।
टैग्स वरिष्ठ पत्रकार सुभाष चन्द्र वाघोलिकर