होम / मीडिया फोरम / नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार सोमदत्त शास्त्री, CM समेत तमाम पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि
नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार सोमदत्त शास्त्री, CM समेत तमाम पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से देश के जाने-माने पत्रकारों में शुमार सोमदत्त शास्त्री के निधन की खबर सामने आई है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से देश के जाने-माने पत्रकारों में शुमार सोमदत्त शास्त्री के निधन की खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, देश के कई प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में सेवाएं दे चुके सोमदत्त शास्त्री ने शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे अंतिम सांस ली।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमदत्त शास्त्री के निधन को मध्य प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। इसके साथ ही उन्होंने दिवंगत आत्मा को सद्गति और शोकाकुल परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
वरिष्ठ पत्रकार श्री सोमदत्त शास्त्री जी के निधन की खबर दुखद है। आपका जाना पत्रकारिता ही नहीं, बल्कि मध्य प्रदेश की अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर श्री चरणों में स्थान दें। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) November 12, 2021
।। ॐ शांति ।।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सोमदत्त शास्त्री करीब चार साल पूर्व ‘दैनिक भास्कर’ से सेवानिवृत्त हुए थे। इसके बाद से वह ‘the beurocret world‘ नामक पत्रिका का संपादन कर रहे थे।
प्रदेश के पत्रकारीय जगत में भी सोमदत्त शास्त्री के निधन से शोक की लहर है। पत्रकार आरिफ मिर्जा समेत तमाम पत्रकारों ने सोमदत्त शास्त्री के निधन पर फेसबुक पोस्ट के जरिये उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
टैग्स निधन श्रद्धांजलि पत्रकार का निधन सोमदत्त शास्त्री