होम / मीडिया फोरम / आजतक के ऑफिस में फिसले शशि शेखर, हुई गंभीर दुर्घटना
आजतक के ऑफिस में फिसले शशि शेखर, हुई गंभीर दुर्घटना
हिन्दुस्तान के एडिटर-इन-चीफ शशि शेखर के साथ एक गंभीर हादसा हो गया है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
'हिन्दुस्तान' अखबार के एडिटर-इन-चीफ शशि शेखर के साथ एक गंभीर हादसा हो गया है। इस हादसे में उनके पैर की हड्डी टूट गई है। डॉक्टरों ने उनके पैर में रॉड डाली है और उन्हें कम से कम छह हफ्ते बेड रेस्ट की सलाह दी है।
दरअसल, यह दुर्घटना न्यूज चैनल ‘आजतक’ के ऑफिस के गेट पर शुक्रवार को हुई, जहां पर शशि शेखर बतौर विशेषज्ञ पत्रकार चैनल के एक शो में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इसी बीच वे फिसलकर गिर पड़े। आनन-फानन में शशि शेखर को निकट के मेट्रो अस्पताल में ले जाया गया, जहां जांच के बाद पता चला कि उनके पैर की हड्डी टूट गई है। शशि शेखर के शुभचिंतक उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
टैग्स आजतक हिन्दुस्तान शशि शेखर हादसा