होम / मीडिया फोरम / नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार शरद जोशी ‘मुन्ना’
नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार शरद जोशी ‘मुन्ना’
मध्य प्रदेश में इंदौर निवासी शरद जोशी कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
‘चौथा संसार’ समेत गुजरात के तमाम अखबारों में काम कर चुके इंदौर के वरिष्ठ पत्रकार शरद जोशी ’मुन्ना’ का लंबी बीमारी के बाद 11 फरवरी को निधन हो गया है। बताया जाता है कि ’मुन्ना' कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। वह अपने पीछे पत्नी और दो पुत्र सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
करीब 55 वर्षों से पत्रकारिता व राजनीति में सक्रिय शरद जोशी ने स्वयं के समाचार पत्र के प्रकाशन व संपादन के साथ तमाम पत्र-पत्रिकाओं में लेखन किया था। शरद जोशी ’मुन्ना’ के निधन पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत तमाम लोगों ने दिवंगत आत्मा को सद्गति और शोकाकुल परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
चौथा संसार सहित गुजरात के अन्य अखबारों में काम कर चुके वरिष्ठ पत्रकार शरद जोशी 'मुन्ना' जी के निधन से दु:ख हुआ।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) February 11, 2021
ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान और परिजनों को यह वज्रपात सहने की शक्ति प्रदान करें। विनम्र श्रद्धांजलि! ॐ शांति!
टैग्स श्रद्धांजलि पत्रकार का निधन शरद जोशी