होम / मीडिया फोरम / राहुल गांधी की टी-शर्ट पर छिड़े ‘घमासान’ के बीच वरिष्ठ पत्रकार शमशेर सिंह ने किया ये Tweet

राहुल गांधी की टी-शर्ट पर छिड़े ‘घमासान’ के बीच वरिष्ठ पत्रकार शमशेर सिंह ने किया ये Tweet

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इस समय भारत जोड़ो यात्रा पर हैं, लेकिन वह अपने पहनावे को लेकर बीजेपी के निशाने पर आ गए हैं। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में इस समय राहुल गांधी तामिलनाडु में हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इस समय भारत जोड़ो यात्रा पर हैं, लेकिन वह अपने पहनावे को लेकर बीजेपी के निशाने पर आ गए हैं। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में इस समय राहुल गांधी तामिलनाडु में हैं।

यह यात्रा तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई है और 12 राज्यों से होती हुई जम्मू-कश्मीर में जाकर खत्म होगी। कांग्रेस के मुताबिक यह यात्रा करीब 150 दिन तक चलेगी। इस दौरान कुल 3,500 किलोमीटर लंबा सफर तय किया जाएगा।

बीजेपी ने शुक्रवार को अपने ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया, जिसमें राहुल गांधी की टीशर्ट की फोटो डालकर इसकी कीमत 41 हजार 257 रुपये बताई गई है। भाजपा ने अपने ट्वीट में कंपनी की ऑनलाइन सेल का प्राइस टैग भी दिखाया है।

बीजेपी के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर राहुल गांधी ट्रेंड करने लगे और लोगों ने तमाम तरह के रिएक्शन दिए। वहीं, 'जी हिन्दुस्तान' के मैनेजिंग एडिटर और वरिष्ठ पत्रकार शमशेर सिंह ने भी ट्वीट कर अपनी राय रखी।

उन्होंने ट्वीट किया, ' इसे जबरन मुद्दा बनाया जा रहा है और राहुल गांधी को ट्रोल किया जा रहा है। ब्रांडेड और महंगे कपड़े पहनने में क्या एतराज है और राहुल गांधी तो इसका खर्च वहन कर ही सकते हैं। हमारे न्यूजरूम में कई सहयोगी ब्रैंड्स के शौकीन हैं। जो पार्टी आरोप लगा रही है, उनके खुद के कई नेता ब्रांडेड कपड़े पहनते हैं।'

शमशेर सिंह द्वारा किए गए इस ट्वीट को आप यहां देख सकते हैं।


टैग्स जी हिन्दुस्तान पत्रकार मीडिया भाजपा जर्नलिस्ट समाचार4मीडिया शमशेर सिंह हिंदी पत्रकारिता न्यूज समाचार मीडिया न्यूज़ मीडिया समाचार मीडिया की न्यूज़ राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा राहुल गांधी टी शर्ट ट्वीट राहुल गांधी बरबेरी सफेद पोलो टी शर्ट राहुल गांधी टी शर्ट भाजपा ट्वीट
सम्बंधित खबरें

Tips Films के ऑफिस पर GST विभाग की जांच खत्म, कंपनी ने कही ये बात

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के रजिस्टर्ड ऑफिस और कॉर्पोरेट ऑफिस पर जीएसटी विभाग ने हाल ही में सर्च और निरीक्षण की कार्रवाई की।

8 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

20 hours ago

ZEEL को SEBI का कारण बताओ नोटिस : कंपनी ने आरोपों को फिर किया खारिज

ज़ी एंटरटेनमेंट को SEBI से कारण बताओ नोटिस मिला है, जो 2019 के आरोपों से जुड़ा है। कंपनी ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए जवाब देने की बात कही और निष्पक्ष जांच पर भरोसा जताया है।

3 days ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

3 days ago

पत्रकार पर हमला, कार पर फायरिंग के बाद बेरहमी से पीटा

मणिपुर की राजधानी इंफाल में बुधवार रात एक स्थानीय अखबार के पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया।

3 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

7 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

8 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

7 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

20 hours ago