होम / मीडिया फोरम / अब इस पॉलिटिकल पार्टी को समर्थन देने जा रहे हैं वरिष्ठ पत्रकार शाहिद सिद्दीकी

अब इस पॉलिटिकल पार्टी को समर्थन देने जा रहे हैं वरिष्ठ पत्रकार शाहिद सिद्दीकी

राजनीति भी बड़ी अजीब होती है। यहां कब कौन किसको समर्थन दे दे और कौन किससे समर्थन वापस ले ले, कहा नहीं जा सकता

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

राजनीति भी बड़ी अजीब होती है। यहां कब कौन किसको समर्थन दे दे और कौन किससे समर्थन वापस ले ले, कहा नहीं जा सकता। खासकर चुनाव के दिनों में अक्सर ऐसा होता है। बताया जाता है कि पूर्व सांसद व वरिष्ठ पत्रकार शाहिद सिद्दीक़ी दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) को समर्थन देने की घोषणा करने जा रहे हैं। शुक्रवार की दोपहर पार्टी ऑफिस में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान नई दुनिया उर्दू वीकली के एडिटर-इन-चीफ शाहिद सिद्दीक़ी इसकी घोषणा करेंगे।

इससे पहले आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट कर इसके बारे में जानकारी दी थी। संजय सिंह के ट्वीट को आप यहां पढ़ सकते हैं-  


शाहिद सिद्दीक़ी वर्ष 2002-2008 तक सांसद रह चुके हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय में पॉलिटिकल साइंस के असिस्टेंट प्रोफेसर भी रह चुके हैं। इसके अलावा देश में उर्दू भाषा को बढ़ावा देने के लिए बनी नेशनल काउंसिल के पूर्व वाइस चेयरमैन के साथ-साथ वह मुस्लिम डेवलपमेंट काउंसिल के नेशनल प्रेजिडेंट भी हैं। करीब सात साल तक वह समाजवादी पार्टी में भी जनरल सेक्रेटरी रह चुके हैं।

 


टैग्स आम आदमी पार्टी चुनाव 2019 शाहिद सिद्दीक़ी
सम्बंधित खबरें

Tips Films के ऑफिस पर GST विभाग की जांच खत्म, कंपनी ने कही ये बात

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के रजिस्टर्ड ऑफिस और कॉर्पोरेट ऑफिस पर जीएसटी विभाग ने हाल ही में सर्च और निरीक्षण की कार्रवाई की।

1 hour ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

13 hours ago

ZEEL को SEBI का कारण बताओ नोटिस : कंपनी ने आरोपों को फिर किया खारिज

ज़ी एंटरटेनमेंट को SEBI से कारण बताओ नोटिस मिला है, जो 2019 के आरोपों से जुड़ा है। कंपनी ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए जवाब देने की बात कही और निष्पक्ष जांच पर भरोसा जताया है।

2 days ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

2 days ago

पत्रकार पर हमला, कार पर फायरिंग के बाद बेरहमी से पीटा

मणिपुर की राजधानी इंफाल में बुधवार रात एक स्थानीय अखबार के पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया।

3 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

39 minutes ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

2 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

22 hours ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

24 minutes ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

13 hours ago