होम / मीडिया फोरम / वरिष्ठ पत्रकार संकर्षण ठाकुर के निधन पर भूपेंद्र चौबे ने जताया शोक
वरिष्ठ पत्रकार संकर्षण ठाकुर के निधन पर भूपेंद्र चौबे ने जताया शोक
जाने-माने पत्रकार और अंग्रेजी अखबार 'द टेलीग्राफ' के एडिटर संकर्षण ठाकुर का निधन हो गया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 5 months ago
जाने-माने पत्रकार और अंग्रेजी अखबार 'द टेलीग्राफ' के एडिटर संकर्षण ठाकुर का निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार करीब 63 वर्षीय ठाकुर कुछ समय से गंभीर रूप से बीमार थे। उन्हें पहले डेंगू हुआ, जिसके बाद फेफड़ों के कैंसर का पता चला। मेदांता अस्पताल में उनका ऑपरेशन किया गया, लेकिन सर्जरी के 48 घंटे बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखना पड़ा और अंततः उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।
संकर्षण ठाकुर लंबे समय से द टेलीग्राफ से जुड़े रहे और वर्तमान में एडिटर (नेशनल अफेयर्स) के रूप में जिम्मेदारी निभा रहे थे। उनके निधन पर वरिष्ठ पत्रकार भूपेंद्र चौबे ने गहरा दुख व्यक्त किया। चौबे ने ट्वीट में लिखा, “संकर्षण ठाकुर के निधन की खबर से बेहद आहत हूं। वे कई सालों से मेरे मित्र थे। उनका ज्ञान, गंभीरता और हाजिरजवाबी हमेशा याद रखी जाएगी। उनके द्वारा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर लिखा गया मशहूर हेडलाइन—‘A man who has conscience on call’—हमेशा मेरी पसंदीदा रहेगी।”
Devastated to hear the news of @SankarshanT passing away. A friend for many years,his wit/ knowledge and gravity will be remembered for many years. His most famous and my favourite headline will always be on @NitishKumar “ A man who has conscience on call “. #RIP pic.twitter.com/Rb6CuNxRvX
— bhupendra chaubey (@bhupendrachaube) September 8, 2025
टैग्स