होम / मीडिया फोरम / नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार रवीश तिवारी, पीएम मोदी ने किया शोक व्यक्त
नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार रवीश तिवारी, पीएम मोदी ने किया शोक व्यक्त
देश के जाने-माने पत्रकार रवीश तिवारी (Ravish Tiwari) का निधन हो गया है। रवीश तिवारी के निधन पर तमाम पत्रकारों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के बड़े-बड़े नेताओं ने शोक जताया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
देश के जाने-माने पत्रकार और 'द इंडियन एक्सप्रेस' के नेशनल ब्यूरो चीफ रवीश तिवारी (Ravish Tiwari) का शुक्रवार की देर रात निधन हो गया है। रवीश तिवारी के आकस्मिक निधन पर तमाम पत्रकारों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के बड़े-बड़े नेताओं ने भी शोक जताया है।
वरिष्ठ पत्रकार विकास भदौरिया ने रवीश तिवारी के निधन की खबर ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा है, ‘जाने-माने पत्रकार, एक बेहतर इंसान और मेरे सबसे प्यारे दोस्त रवीश तिवारी का कल (शुक्रवार) रात निधन हो गया। अंतिम संस्कार सेक्टर -20, गुरुग्राम में आज दोपहर 3.30 बजे किया जाएगा। ओम शांति शांति शांति’
Profound journalist, a great human being and my dearest friend,Ravish tiwari ,Passed away last night. last rites will be performed at Sector-20, Gurgaun 3.30 PM today.
— Vikas Bhadauria (@vikasbha) February 19, 2022
ॐ शान्ति शान्ति शान्ति pic.twitter.com/lekZ7l3UFZ
रवीश तिवारी की मौत पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर दुख जताया है। अपने ट्वीट में मोदी ने लिखा है, ‘ईश्वर ने रवीश तिवारी को जल्द ही छीन लिया। मीडिया जगत में एक उज्ज्वल करियर का अंत हो गया। मुझे उनकी रिपोर्ट पढ़ने में और समय-समय पर उनसे बातचीत करने में अच्छा लगता था। वह अंतर्दृष्टिपूर्ण और विनम्र थे। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति संवेदना। शांति।’
Destiny has taken away Ravish Tiwari too soon. A bright career in the media world comes to an end. I would enjoy reading his reports and would also periodically interact with him. He was insightful and humble. Condolences to his family and many friends. Om Shanti.
— Narendra Modi (@narendramodi) February 19, 2022
‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ’ (RSS) के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील अंबेकर (Sunil Ambekar) ने रवीश तिवारी को दी अपनी श्रद्धांजलि में कहा है, ‘रवीश तिवारी काफी संवेदनशनील और समझदार पत्रकार थे। उन्होंने हमेशा उच्च मूल्यों और नैतिकता का पालन किया। उनका निधन बहुत बड़ी क्षति है। आरएसएस उनकी स्मृति में श्रद्धांजलि अर्पित करता है और उनकी आत्मा को सद्गति की प्रार्थना करता है।ॐशांति।’
Ravish tiwari, @IndianExpress was a sensible journalist of very good scholarship , always practiced with higher values and ethics. His demise is a great loss. RSS pays homage to his memory and pray for sadgati to his soul.ॐशांती @editorvskbharat
— Sunil Ambekar (@SunilAmbekarM) February 19, 2022
टैग्स निधन श्रद्धांजलि रवीश तिवारी पत्रकार का निधन