होम / मीडिया फोरम / गाजियाबाद में वरिष्ठ पत्रकार राजू मिश्रा का कोरोना से निधन

गाजियाबाद में वरिष्ठ पत्रकार राजू मिश्रा का कोरोना से निधन

कोरोनावायरस (कोविड-19) के संक्रमण के कारण गाजियाबाद में वरिष्ठ पत्रकार राजू मिश्रा का बुधवार निधन हो गया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

कोरोनावायरस (कोविड-19) के संक्रमण के कारण गाजियाबाद में वरिष्ठ पत्रकार राजू मिश्रा का बुधवार निधन हो गया है। करीब 50 वर्षीय राजू मिश्रा इन दिनों गाजियाबाद में एक अखबार में कार्यरत थे। हिंडन स्थित श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। राजू मिश्रा के परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उत्तर प्रदेश में इटावा के मूल निवासी राजू मिश्रा ने कोरोना के लक्षण दिखने पर खुद को घर में आइसोलेट कर लिया था। हालात बिगड़ने पर परिजनों और कुछ पत्रकारों ने राजू मिश्रा को गाजियाबाद के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उनके स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हुआ।

इसके बाद यहां से उन्हें प्राइवेट अस्पताल के लिए रेफर किया गया, लेकिन बुधवार की सुबह वह कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए। बता दें कि राजू मिश्रा के बड़े भाई मुकेश मिश्रा भी पत्रकार थे, जिनका निधन महामारी के पहले दौर में कोविड-19 के चलते हो गया था।

विभिन्न राष्ट्रीय अखबारों में अपनी जिम्मेदारी निभा चुके राजू मिश्रा के निधन पर तमाम पत्रकारों ने दिवंगत आत्मा को सद्गति और शोकाकुल परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।


टैग्स दैनिक जागरण पत्रकार का निधन कोविड-19 कोरोनावायरस राजू मिश्रा
सम्बंधित खबरें

Tips Films के ऑफिस पर GST विभाग की जांच खत्म, कंपनी ने कही ये बात

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के रजिस्टर्ड ऑफिस और कॉर्पोरेट ऑफिस पर जीएसटी विभाग ने हाल ही में सर्च और निरीक्षण की कार्रवाई की।

2 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

14 hours ago

ZEEL को SEBI का कारण बताओ नोटिस : कंपनी ने आरोपों को फिर किया खारिज

ज़ी एंटरटेनमेंट को SEBI से कारण बताओ नोटिस मिला है, जो 2019 के आरोपों से जुड़ा है। कंपनी ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए जवाब देने की बात कही और निष्पक्ष जांच पर भरोसा जताया है।

2 days ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

2 days ago

पत्रकार पर हमला, कार पर फायरिंग के बाद बेरहमी से पीटा

मणिपुर की राजधानी इंफाल में बुधवार रात एक स्थानीय अखबार के पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया।

3 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

1 hour ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

2 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

22 hours ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

1 hour ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

14 hours ago