होम / मीडिया फोरम / नहीं रहे जाने-माने क्रिकेट पत्रकार राजू भारतान

नहीं रहे जाने-माने क्रिकेट पत्रकार राजू भारतान

साप्ताहिक मैगजीन ‘the Illustrated Weekly of India’ से करीब 42 साल तक जुड़े रहे थे राजू भारतान

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

जाने-माने फिल्म इतिहासकार और क्रिकेट पत्रकार राजू भारतान (Raju Bharatan) का लंबी बीमारी के बाद शुक्रवार को निधन हो गया। वह 86 साल के थे। राजू भारतान साप्ताहिक मैगजीन ‘the Illustrated Weekly of India’ से करीब 42 साल तक जुड़े रहे थे। खुशवंत सिंह, एमवी कामत, प्रीतिश नंदी और अनिल धारकर जैसे दिग्गज पत्रकारों के साथ काम कर चुके राजू भारतान असिस्टेंट एडिटर के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।

इस मैगजीन में अपनी काफी लंबी पारी के दौरान उन्होंने दो क्रिकेट स्पेशल इश्यू भी निकाले थे, जिन्होंने 4.05 लाख और 3.8 लाख सर्कुलेशन का आंकड़ा भी छुआ था। इसके अलावा वह क्रिकेट पर कॉलम भी लिखते थे। उन्होंने वर्ष 1974 में क्रिकेट पर बनी डॉक्यूमेंट्री ‘The Victory Story’ का निर्देशन भी किया था।

‘पीटीआई’ के पहले जनरल मैनेजर ए.एस भारतान के बेटे राजू भारतान ने ‘Rivals in the Sun’(1952) और ‘Indian Cricket-The Vital Phase’ (1977) समेत छह किताबें भी लिखी थीं।


टैग्स पत्रकार का निधन राजू भारतान
सम्बंधित खबरें

ZEEL को SEBI का कारण बताओ नोटिस : कंपनी ने आरोपों को फिर किया खारिज

ज़ी एंटरटेनमेंट को SEBI से कारण बताओ नोटिस मिला है, जो 2019 के आरोपों से जुड़ा है। कंपनी ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए जवाब देने की बात कही और निष्पक्ष जांच पर भरोसा जताया है।

21 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

23 hours ago

पत्रकार पर हमला, कार पर फायरिंग के बाद बेरहमी से पीटा

मणिपुर की राजधानी इंफाल में बुधवार रात एक स्थानीय अखबार के पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया।

1 day ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

1 day ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

1 day ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 hour ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

1 hour ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

45 minutes ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 hour ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 hour ago