होम / मीडिया फोरम / PM से मिले वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप भंडारी, सौंपी ‘मोदी विजयगाथा’

PM से मिले वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप भंडारी, सौंपी ‘मोदी विजयगाथा’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ इस खास मुलाकात को लेकर प्रदीप भंडारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर अपने अनुभव शेयर किए हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

वरिष्ठ पत्रकार, लेखक और ‘जन की बात’ (JanKiBaat) के फाउंडर प्रदीप भंडारी ने अपने परिजनों संग पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस बातचीत के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री को अपनी लिखी किताब ‘मोदी विजयगाथा’ (Modi Vijayagatha) 2019 की प्रति भी भेंट की।  

इस मुलाकात को लेकर प्रदीप भंडारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर अपने अनुभव शेयर किए हैं। प्रदीप भंडारी ने 15 नवंबर को अपनी इस पोस्ट में लिखा है, ‘अपने गृह नगर इंदौर में कल शाम मुझे अपने परिवार के साथ माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से मिलने का सौभाग्य मिला। अपने बहुत ही व्यस्त कार्यक्रम और व्यापक रोड शो के बावजूद पीएम ने हमें मुलाकात का समय दिया।

इस बातचीत के दौरान उनकी बातों से मुझे काफी प्रेरणा मिली। मैंने पीएम के साथ अपने अनुभव शेयर किए और उन्हें अपनी चुनाव संबंधी पुस्तक 'मोदी विजयगाथा' भेंट की। व्यक्तिगत संबंध स्थापित करने की पीएम की असाधारण क्षमता ही उन्हें दूसरों से अलग करती है। उन्होंने हम सभी के साथ बातचीत की। मैं राष्ट्र के प्रति अपने दृष्टिकोण से मुझे प्रेरित करने के लिए माननीय प्रधानमंत्री जी का आभार व्यक्त करता हूं।’

गौरतलब है कि देश में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के तहत मध्य प्रदेश में शुक्रवार (17 नवंबर) को वोटिंग हुई। इससे पहले पीएम ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार के बीच 14 नवंबर को इंदौर में खुली जीप में जबर्दस्त रोड शो किया था। रोड शो के दौरान बड़ा गणपति से लेकर राजवाड़ा तक बड़ी संख्या में लोग उमड़े थे। 


टैग्स किताब मीटिंग प्रधानमंत्री इंदौर प्रदीप भंडारी मुलाकात मोदी विजयगाथा
सम्बंधित खबरें

ZEEL को SEBI का कारण बताओ नोटिस : कंपनी ने आरोपों को फिर किया खारिज

ज़ी एंटरटेनमेंट को SEBI से कारण बताओ नोटिस मिला है, जो 2019 के आरोपों से जुड़ा है। कंपनी ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए जवाब देने की बात कही और निष्पक्ष जांच पर भरोसा जताया है।

2 days ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

2 days ago

पत्रकार पर हमला, कार पर फायरिंग के बाद बेरहमी से पीटा

मणिपुर की राजधानी इंफाल में बुधवार रात एक स्थानीय अखबार के पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया।

2 days ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

2 days ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

3 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

3 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago