होम / मीडिया फोरम / नहीं रहे डेक्कन हेराल्ड के पूर्व ब्यूरो प्रमुख व वरिष्ठ पत्रकार निरंजन निक्कम
नहीं रहे डेक्कन हेराल्ड के पूर्व ब्यूरो प्रमुख व वरिष्ठ पत्रकार निरंजन निक्कम
कर्नाटक के वरिष्ठ पत्रकार और लेखक निरंजन निक्कम का मंगलवार रात निधन हो गया।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
कर्नाटक के वरिष्ठ पत्रकार और लेखक निरंजन निक्कम अब हमारे बीच नहीं रहे। दिल का दौरा पड़ने से मंगलवार रात उनका निधन हो गया। वे 66 साल के थे।
बताया जा रहा है कि दिल में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें मंगलवार की रात को बेंगलुरु स्थित कोलंबिया एशिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिवार ने इस बात की जानकारी दी कि इलाज से पहले ही उनका निधन हो गया।
निक्कम के परिवार में पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री है। निरंजन निक्कम, डेक्कन हेराल्ड के मैसूर ब्यूरो प्रमुख के रूप में रिटायर हो चुके थे। निक्कम ने कई वर्षों तक स्थानीय अग्रणी अंग्रेजी दैनिक ‘स्टार ऑफ मैसुरू’ के लिए भी काम किया था।
मैसुरू जिला पत्रकार संघ के सदस्यों ने निक्कम के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
टैग्स पत्रकार निधन निरंजन निक्कम