होम / मीडिया फोरम / बिहार के इस राजनीतिक घटनाक्रम पर नाविका कुमार ने ली चुटकी, कहा-प्रभु रास्ता दिखाओ
बिहार के इस राजनीतिक घटनाक्रम पर नाविका कुमार ने ली चुटकी, कहा-प्रभु रास्ता दिखाओ
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (KCR) और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को पटना में मंच साझा किया।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (KCR) और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को पटना में मंच साझा किया। दरअसल, वर्ष 2024 के आम चुनावों में पीएम मोदी को सत्ता से बेदखल करने के लिए क्या रणनीति हो, इस पर भी चर्चा की गई। इस मंच से नरेंद्र मोदी सरकार को सत्ता से बेदखल करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर विपक्षी एकता का आह्वान किया गया। लेकिन, इस दौरान एक ऐसा वाकया हुआ जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
दरअसल, के. चंद्रशेखर राव से एक पत्रकार ने पूछा कि क्या नीतीश कुमार पीएम पद के उम्मीदवार होंगे? यह सवाल सुनते ही नीतीश कुमार खड़े हो गए और जाने लगे। तभी के. चंद्रशेखर राव ने नीतीश कुमार का हाथ पकड़ कर कहा कि बैठिए, लेकिन नीतीश नहीं बैठे। दोनों के बीच काफी संवाद हुआ और आखिरकार बहुत समय बाद नीतीश बैठ गए।
इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने यह कहना शुरू कर दिया है कि जो अभी एक-दूसरे की नहीं सुन रहे, वो बाद में क्या सुनेंगे? इसी घटना पर मशहूर टीवी एंकर और ‘टाइम्स नेटवर्क’ की ग्रुप एडिटर व ‘टाइम्स नाउ नवभारत’ की एडिटर-इन-चीफ नाविका कुमार ने भी ट्वीट कर चुटकी ली है। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा है, ‘ना बैठे बनता है न उठते बनता है, ना आते बनता है न जाते बनता है। करें तो क्या करें? प्रभु रास्ता दिखाओ।‘
नाविका कुमार द्वारा किए गए इस ट्वीट को आप यहां देख सकते हैं।
Na baithte banta hai na uthte banta hai na aate banta hai na jaate banta hai. Karen to kya karen. Prabhu raasta dikhao. https://t.co/b0wSuKZ0Tg
— Navika Kumar (@navikakumar) September 1, 2022
टैग्स नीतीश कुमार बिहार टाइम्स नेटवर्क टाइम्स नाउ मोदी पीएम चुनाव तेलंगाना के. चंद्रशेखर राव नाविका कुमार टाइम्स नाउ नवभारत केसीआर