होम / मीडिया फोरम / वरिष्ठ टीवी पत्रकार दिनेश शर्मा के कार्यों को मिली नई पहचान, इस मंच पर हुआ सम्मान
वरिष्ठ टीवी पत्रकार दिनेश शर्मा के कार्यों को मिली नई पहचान, इस मंच पर हुआ सम्मान
चंडीगढ़ में 18 मई को ‘मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया’ (Media Federation of India) की ओर से आयोजित एक समारोह में उन्हें सम्मानित किया गया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
‘जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड’ (Zee Media Corporation Limited) में एडिटर (जी-दिल्ली/एनसीआर/हरियाणा) दिनेश शर्मा को पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया है।
बता दें कि ‘भारतीय जनसंपर्क परिषद‘ के साथ ‘मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया’ (Media Federation of India) की ओर से 18 मई को चंडीगढ़ के होटल माउंटव्यू में ‘एंटरप्रिन्योर एंड अचीवर अवॉर्ड्स 2022’ का आयोजन किया गया। इसी कार्यक्रम में उन्हें सम्मानित किया गया।
समाचार4मीडिया से बातचीत में दिनेश शर्मा ने बताया कि उन्होंने पंजाब में ड्रग्स के अवैध धंधे में कुछ पुलिस अधिकारियों के गठजोड़ को सामने लाने और लोगों को जागरूक करने का काम किया। इसके अलावा पंजाब में वर्ष 2014 से 2019 के दौरान किसानों द्वारा की गई आत्महत्या समेत तमाम अन्य अहम मुद्दों को भी पत्रकारिता के माध्यम से सबके सामने रखा। इसी वजह से उन्हें इस मंच पर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में खाद्य, नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले एवं वन मंत्री लालचंद कटारुचक ने कहा कि ईमानदारी और सत्यनिष्ठा के मार्ग पर चलकर ही व्यक्ति जीवन में सफलता प्राप्त कर सकता है। वहीं, पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवा ने वर्तमान दौर में मीडिया के महत्व पर प्रकाश डाला।
टैग्स जी मीडिया दिनेश शर्मा जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड अवॉर्ड पुरस्कार