होम / मीडिया फोरम / नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार दानिश खान, इस वजह से गई जान
नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार दानिश खान, इस वजह से गई जान
मुख्यमंत्री समेत तमाम पत्रकार संगठनों ने दानिश खान के निधन पर शोक जताया है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
उत्तराखंड के हल्द्वानी निवासी वरिष्ठ पत्रकार दानिश खान का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। वह 46 साल के थे। बताया जाता है कि गुरुवार को अचानक तबीयत खराब होने पर दानिश को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका निधन हो गया। दानिश वर्तमान में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन, नैनीताल के जिलाध्यक्ष थे।
दानिश के निधन पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन, उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन, नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया आदि संगठनों ने गहरा दुख व्यक्त कर शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्ति की हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने दानिश खान के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति व शोक संतप्त परिवार जनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने भी दानिश खान के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि दानिश खान एक समर्पित पत्रकार थे और उन्होंने पत्रकारिता के उच्च मानदंडों को स्थापित किया। उनके न रहने से जो रिक्तता आई है, वह पूरी नहीं की जा सकेगी। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी डॉ. देवेन्द्र भसीन ने भी दानिश खान के निधन पर दुःख जताया है।
टैग्स पत्रकार की मौत दानिश खान