होम / मीडिया फोरम / वरिष्ठ पत्रकार ब्रजेश कुमार मिश्रा ने कुछ इस अंदाज में की हार्दिक पांड्या की सराहना
वरिष्ठ पत्रकार ब्रजेश कुमार मिश्रा ने कुछ इस अंदाज में की हार्दिक पांड्या की सराहना
भारतीय क्रिकेट टीम ने एशिया कप 2022 में अपना आगाज शानदार जीत के साथ किया है। रविवार को खेले गए एक अहम मुकाबले में भारत ने अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को पांच विकेट से हरा दिया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
भारतीय क्रिकेट टीम ने एशिया कप 2022 में अपना आगाज शानदार जीत के साथ किया है। रविवार को खेले गए एक अहम मुकाबले में भारत ने अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को पांच विकेट से हरा दिया है। भारत की इस जीत में ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन चर्चा का विषय बना हुआ है। उन्होंने सबसे पहले तो 25 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए और फिर लगभग असंभव दिखाई दे रही जीत को संभव किया। पांड्या ने 17 गेंदों पर चार चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 33 रनों की पारी खेली और उन्होंने छक्के से ही खेल खत्म किया।
आपको बता दें कि भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान को 19.5 ओवर में 147 रन पर समेट दिया और फिर 19.4 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही भारत ने पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से 10 विकेटों से मिली करारी हार का बदला भी चुकता कर लिया है।
हार्दिक पांड्या के इस शानदार प्रदर्शन पर वरिष्ठ पत्रकार और ‘भारत समाचार’ के एडिटर-इन-चीफ ब्रजेश कुमार मिश्रा ने ट्वीट कर हार्दिक को अलग अंदाज में बधाई दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है, 'करोड़ों दर्शक। स्टेडियम में गूंजता शोर। देश भर की आखिरी उम्मीद। ऐसे वक्त में एकाग्रता। शांत मन। विराट धैर्य। इतिहास उन्हीं का होता है, जिनमें विपरीत हालात में बाजी पलटने का दम और कौशल होता है। ऐसा पौरुष, परिणाम लाता है। हार्दिक अभिनंदन।
ब्रजेश मिश्रा द्वारा किए गए इस ट्वीट को तमाम लोग बहुत पसंद कर रहे हैं और यह वायरल हो रहा हैं। आप इस ट्वीट को नीचे देख सकते हैं।
करोड़ों दर्शक। स्टेडियम में गूंजता शोर। देश भर की आखिरी उम्मीद। ऐसे वक्त में एकाग्रता। शांत मन। विराट धैर्य। इतिहास उन्हीं का होता है जिनमें विपरीत हालात में बाजी पलटने का दम और कौशल होता है। ऐसा पौरुष, परिणाम लाता है। हार्दिक अभिनंदन। #INDvsPAK
— Brajesh Misra (@brajeshlive) August 28, 2022
तस्वीर: @IndiaHistorypic pic.twitter.com/Qbk2Jheacv
टैग्स भारत समाचार क्रिकेट ब्रजेश मिश्रा एशिया कप भारत पाकिस्तान मैच हार्दिक पांड्या