होम / मीडिया फोरम / इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से नवाजे गए वरिष्ठ पत्रकार ब्रजेश मिश्रा
इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से नवाजे गए वरिष्ठ पत्रकार ब्रजेश मिश्रा
ब्रजेश मिश्रा ने इस पुरस्कार राशि को गरीबों के इलाज के लिए समर्पित कर दिया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
वरिष्ठ पत्रकार और ‘भारत समाचार’ के एडिटर-इन-चीफ ब्रजेश मिश्रा के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। दरअसल, ब्रजेश मिश्रा को ‘पं.कमलापति त्रिपाठी राष्ट्रीय पत्रकारिता सम्मान‘ से अलंकृत किया गया है। पं.कमलापति त्रिपाठी फाउंडेशन ने पत्रकारिता के क्षेत्र में ब्रजेश मिश्रा के योगदान के लिए उन्हें एक वर्चुअल कार्यक्रम में इस अवॉर्ड से सम्मानित किया है। ब्रजेश मिश्रा ने इस पुरस्कार राशि को गरीबों के इलाज के लिए समर्पित कर दिया है।
इस बारे में समाचार4मीडिया के साथ एक बातचीत में ब्रजेश मिश्रा ने कहा, ‘इस सम्मान को पाकर मैं काफी गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। पत्रकारिता का पहला धर्म जनता और समाज के सरोकार के मुद्दे उठाना होता है और मेरी पूरी टीम इसी सिद्दांत के साथ काम कर रही है।‘
आपको बता दें कि ब्रजेश मिश्रा की गिनती तेजतर्रार पत्रकारों में होती है। वह ‘नेशनल वॉयस’ से पहले ‘ईटीवी’ (ETV) उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के एडिटर-इन-चीफ के पद पर कार्यरत थे। वह छह सालों तक ‘ईटीवी‘ के साथ रहे। उन्होंने नवंबर 2010 में यहां कदम रखा था। ‘ईटीवी’ में यह उनकी दूसरी पारी थी। वह इसके पहले भी एक बार ‘ईटीवी’ में रह चुके हैं। बीच में कुछ समय तक वे ‘न्यूज24’ के साथ बतौर यूपी हेड जुड़े हुए थे। वह सोमवार से शुक्रवार रात 8 बजे प्रसारित होने वाले डिबेट शो ‘प्राइम डिबेट’ को भी होस्ट करते थे।
यह प्रतिष्ठित अवॉर्ड मिलने पर ब्रजेश मिश्रा को समाचार4मीडिया की ओर से ढेरों बधाई।
टैग्स भारत समाचार अवॉर्ड पुरस्कार ब्रजेश मिश्रा पं.कमलापति त्रिपाठी राष्ट्रीय पत्रकारिता सम्मान