होम / मीडिया फोरम / वरिष्ठ पत्रकार ब्रजेश कुमार सिंह ने मनाई शादी की सिल्वर जुबली, कहा-ईश्वर की कृपा बनी रहे
वरिष्ठ पत्रकार ब्रजेश कुमार सिंह ने मनाई शादी की सिल्वर जुबली, कहा-ईश्वर की कृपा बनी रहे
19 अप्रैल 2000 को परिणय सूत्र में बंधे इस युगल ने जीवन के दो दशक से अधिक की यात्रा में साथ मिलकर निजी, पारिवारिक, सामाजिक और व्यावसायिक मोर्चों पर अनेक सफलताएं अर्जित की हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 10 months ago
वरिष्ठ पत्रकार और ‘नेटवर्क18 समूह’ में ग्रुप एडिटर (कंवर्जेंस) ब्रजेश कुमार सिंह की आज शादी की सालगिरह है। 19 अप्रैल 2000 को परिणय सूत्र में बंधे इस युगल ने जीवन के दो दशक से अधिक की यात्रा में साथ मिलकर निजी, पारिवारिक, सामाजिक और व्यावसायिक मोर्चों पर अनेक सफलताएं अर्जित की हैं।
इस विशेष अवसर पर ब्रजेश कुमार सिंह ने एक के बाद एक कई भावुक ट्वीट्स के माध्यम से न सिर्फ जीवनसाथी पूनम के योगदान को स्मरण किया, बल्कि उन सभी परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों के प्रति आभार भी प्रकट किया, जिन्होंने हर पड़ाव पर उनका साथ दिया। अपने ‘एक्स’ (X) हैंडल पर किए गए ट्वीट्स में उन्होंने लिखा, ‘25 साल का ये दांपत्य जीवन अत्यंत सुखद रहा है। इस यात्रा के दौरान जो कुछ भी हासिल हुआ, उसमें पूनम की बड़ी भूमिका रही है।’
19 अप्रैल 2000 को पूनम और मैं परिणय सूत्र में बंधे थे! 25 साल का ये दांपत्य जीवन अत्यंत सुखद रहा है! अभी तक की इस यात्रा के दौरान निजी, पारिवारिक, शैक्षणिक, सामाजिक व व्यावसायिक मोर्चे पर जो भी हासिल हुआ, उसमें पूनम की बड़ी भूमिका रही है! हे ईश्वर, आप अपनी कृपा हम पर बनाए रखें!? pic.twitter.com/PbsbJJQ5R5
— Brajesh Kumar Singh (@brajeshksingh) April 19, 2025
इस महत्वपूर्ण अवसर को और भी खास बना दिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई उनकी मुलाकात ने। ब्रजेश कुमार सिंह ने ट्वीट करते हुए बताया, ’हमारे वैवाहिक जीवन की सिल्वर जुबली की पूर्व संध्या पर आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से मुलाकात हुई, और उनका शुभकामना संदेश भी प्राप्त हुआ। अपनी व्यस्त दिनचर्या में से समय निकाल कर हमसे मिलने और जीवन के इस बड़े पड़ाव पर शुभकामनाओं के लिए आभार, नरेंद्रभाई! ’
हमारे वैवाहिक जीवन की Silver Jubilee की पूर्व संध्या
— Brajesh Kumar Singh (@brajeshksingh) April 19, 2025
पर आदरणीय प्रधानमंत्री @narendramodi जी से मुलाकात हुई, इसके साथ ही उनका शुभकामना संदेश भी प्राप्त हुआ! अपनी व्यस्त दिनचर्या में से समय निकाल कर हमसे मिलने और जीवन के इस बड़े पड़ाव पर आपकी शुभकामनाओं के लिए आभार, नरेंद्रभाई!? https://t.co/Diid7ZlPdF pic.twitter.com/4LhnUbXjIO
इस अवसर पर उन्होंने अपनी दिवंगत मां को भी याद किया और लिखा कि वे भले ही भौतिक रूप से मौजूद नहीं हैं, लेकिन उनका आशीर्वाद हमेशा साथ है।
दांपत्य जीवन की इस यात्रा में हम अपने परिवार के सभी सदस्यों, संबंधियों, शुभचिंतकों और मित्रों के भी आभारी हैं, जिन्होंने हर चुनौती में हमारा साथ दिया, मार्गदर्शन किया और तमाम ख़ुशियां हमारे साथ बांटी! मां भौतिक तौर पर हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका आशीर्वाद हमेशा हमारे साथ है! ? https://t.co/0KFNJNscvd pic.twitter.com/l9tHDqmf1G
— Brajesh Kumar Singh (@brajeshksingh) April 19, 2025
टैग्स