होम / मीडिया फोरम / पंजाब केसरी के संपादक अश्विनी कुमार चोपड़ा के बारे में आई ये बुरी खबर
पंजाब केसरी के संपादक अश्विनी कुमार चोपड़ा के बारे में आई ये बुरी खबर
कैंसर से पीड़ित अश्विनी कुमार चोपड़ा कुछ समय से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
हिंदी अखबार ‘पंजाब केसरी’ के निदेशक एवं संपादक और बीजेपी के पूर्व सांसद अश्विनी कुमार चोपड़ा का निधन हो गया है। उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में शनिवार को अंतिम सांस ली। 63 वर्षीय अश्विनी कुमार चोपड़ा लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। वह छह जनवरी 2020 से इस अस्पताल में भर्ती थे। उनके परिवार में पत्नी और तीन पुत्र हैं।
बता दें कि अश्विनी कुमार चोपड़ा 2014 से 2019 तक करनाल से भाजपा सांसद रहे थे। 2014 में बीजेपी के टिकट से चुनावी मैदान में उतरे अश्विनी कुमार ने करनाल से दो बार कांग्रेस के सांसद रहे अरविंद कुमार को करारी शिकस्त दी थी। 2019 में बीजेपी फिर से उन्हें टिकट देना चाहती थी, लेकिन अपने खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए अश्विनी कुमार चोपड़ा ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया था। अश्विनी कुमार चोपड़ा के निधन पर पत्रकारों समेत तमाम राजनेताओं ने अपना दुख व्यक्त किया है।
आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक,ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)
टैग्स पत्रकार का निधन पंजाब केसरी अश्विनी कुमार चोपड़ा