होम / मीडिया फोरम / वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष ने मनाया जन्मदिन, दोस्तों की सजी महफिल

वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष ने मनाया जन्मदिन, दोस्तों की सजी महफिल

आशुतोष की पहचान एक बेबाक और निष्पक्ष आवाज़ के तौर पर है। वे समसामयिक मुद्दों पर तेज-तर्रार लेख लिखते हैं और सोशल मीडिया पर भी अपनी स्पष्ट राय रखने के लिए पहचाने जाते हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 10 months ago

वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष ने हाल ही में अपना 60वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर उनके कुछ करीबी मित्रों की एक गर्मजोशी भरी महफ़िल जमी, जहां बीते दिनों की यादें, दिलचस्प किस्से-कहानियां और पत्रकारिता की गपशप के साथ ठहाकों का दौर चलता रहा।

जाने-माने पत्रकार अजीत अंजुम ने इस मौके पर सोशल मीडिया पर भावुक अंदाज़ में लिखा, ‘परम मित्र आशुतोष जी साठ साल के हो गए। सीनियर सिटीजन का सरकारी दर्जा पाने के हकदार हो गए। हालांकि दिल और दिमाग से अभी जवान हैं।" उन्होंने यह भी जोड़ा कि "ऐसी महफिलें बहुत ऊर्जावान बनाती हैं। अगले साल हम भी उनकी कैटेगरी में आ जाएंगे।‘

गौरतलब है कि डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘सत्यहिंदी’ के को-फाउंडर आशुतोष पत्रकारिता की दुनिया में एक जाना-पहचाना नाम हैं। लंबे समय तक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में सक्रिय रहने के बाद वे स्वतंत्र लेखन और राजनीतिक विश्लेषण में जुटे हैं। वे आजतक और बाद में IBN7 जैसे प्रमुख चैनलों से जुड़े रहे हैं। रिपोर्टिंग से लेकर एंकरिंग और फिर संपादन की जिम्मेदारी निभाने तक, उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू में खुद को साबित किया है।

पत्रकारिता के बाद आशुतोष ने आम आदमी पार्टी के साथ राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी और पार्टी के प्रवक्ता के रूप में मुखर भूमिका निभाई। हालांकि बाद में उन्होंने राजनीति से किनारा कर लिया और फिर से लेखन और विश्लेषण की ओर लौट आए।

आशुतोष की पहचान एक बेबाक और निष्पक्ष आवाज़ के तौर पर है। वे समसामयिक मुद्दों पर तेज-तर्रार लेख लिखते हैं और सोशल मीडिया पर भी अपनी स्पष्ट राय रखने के लिए पहचाने जाते हैं। उनका 60वां जन्मदिन सिर्फ एक व्यक्तिगत उत्सव नहीं, बल्कि पत्रकारिता के एक समर्पित सफर की उपलब्धि का भी प्रतीक रहा। उनके जैसे पत्रकारों की उपस्थिति मीडिया जगत को संतुलन और गहराई प्रदान करती है।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ZEEL को SEBI का कारण बताओ नोटिस : कंपनी ने आरोपों को फिर किया खारिज

ज़ी एंटरटेनमेंट को SEBI से कारण बताओ नोटिस मिला है, जो 2019 के आरोपों से जुड़ा है। कंपनी ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए जवाब देने की बात कही और निष्पक्ष जांच पर भरोसा जताया है।

1 day ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

1 day ago

पत्रकार पर हमला, कार पर फायरिंग के बाद बेरहमी से पीटा

मणिपुर की राजधानी इंफाल में बुधवार रात एक स्थानीय अखबार के पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया।

1 day ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

1 day ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

2 days ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

6 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

6 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

5 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

6 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

6 hours ago