होम / मीडिया फोरम / वरिष्ठ पत्रकार अरुण नौटियाल की Prayer Meeting में जुटे तमाम लोग, दी भावभीनी श्रद्धांजलि

वरिष्ठ पत्रकार अरुण नौटियाल की Prayer Meeting में जुटे तमाम लोग, दी भावभीनी श्रद्धांजलि

नोएडा में सेक्टर 16 ए स्थित फिल्म सिटी के संस्कार टीवी परिसर में दोपहर दो बजे से हुई इस प्रार्थना सभा में अरुण नौटियाल के मित्र, परिजन व तमाम सहकर्मी शामिल हुए और उनसे जुड़ी अपनी यादें साझा कीं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

वरिष्ठ पत्रकार अरुण नौटियाल की याद में 12 जुलाई को नोएडा में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। नोएडा में सेक्टर 16 ए स्थित फिल्म सिटी के यमुना, संस्कार टीवी परिसर में दोपहर दो बजे से हुई इस प्रार्थना सभा में अरुण नौटियाल मित्र, कई सहकर्मी, पत्नी और बेटी समेत तमाम परिजन शामिल हुए, जिन्होंने उन्हें याद करते हुए अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर नौटियाल के सहयोगियों, मित्रों और परिजनों ने उनकी जिंदगी से जुड़ी कई घटनाओं और यादों का जिक्र किया। सभी ने मिलकर उनके उत्कृष्ट कार्यों और पत्रकारिता में उनके योगदान की सराहना की। वक्ताओं ने नौटियाल के सरल स्वभाव और पत्रकारिता के प्रति उनकी निष्ठा की प्रशंसा की।

सभा में उपस्थित कई लोगों ने नौटियाल के साथ बिताए अपने अनुभवों को साझा किया और उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि उनकी कमी कभी पूरी नहीं हो सकेगी। अरुण नौटियाल अपने शांत स्वभाव और अपनी निडरता एवं सच्चाई के लिए जाने जाते थे।

श्रद्धांजलि सभा के अंत में सभी ने मिलकर दो मिनट का मौन रखा और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर शाजी जमां, अविनाश पांडेय, मिलिंद खांडेकर ब्रजेश कुमार सिंह, अनुराग मुस्कान, रजनीश आहूजा, अभिनीत कुमार, संगीता तिवारी, सुमित अवस्थी, संत प्रसाद राय, किशोर अजवाणी, सुमेरा खान, रोमाना ईसार खान, सुशील बहुगुणा समेत मीडिया जगत से जुड़े तमाम नाम शामिल रहे।

गौरतलब है कि वरिष्ठ पत्रकार अरुण नौटियाल का रविवार रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।  वह गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित क्लाउड नाइन सोसाइटी में रहते थे।

बता दें कि अरुण नौटियाल करीब बीस साल तक एबीपी न्यूज (पूर्व में स्टार न्यूज) से जुड़े रहे थे। पिछले साल उन्होंने यहां से अपनी पारी को विराम ‘जी न्यूज’ (Zee News) में आउटपुट हेड के तौर पर जॉइन कर लिया था।

हालांकि यहां से भी उन्होंने कुछ समय पहले इस्तीफा दे दिया था। अरुण नौटियाल को मीडिया के क्षेत्र में काम करने का करीब तीन दशक का अनुभव था। वह ‘आजतक’ में भी अपना योगदान दे चुके थे।

अरुण नौटियाल की श्रद्धांजलि सभा की कुछ तस्वीरें आप यहां देख सकते हैं।


टैग्स निधन श्रद्धांजलि अरुण नौटियाल श्रद्धांजलि सभा
सम्बंधित खबरें

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

33 minutes ago

ZEEL को SEBI का कारण बताओ नोटिस : कंपनी ने आरोपों को फिर किया खारिज

ज़ी एंटरटेनमेंट को SEBI से कारण बताओ नोटिस मिला है, जो 2019 के आरोपों से जुड़ा है। कंपनी ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए जवाब देने की बात कही और निष्पक्ष जांच पर भरोसा जताया है।

2 days ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

2 days ago

पत्रकार पर हमला, कार पर फायरिंग के बाद बेरहमी से पीटा

मणिपुर की राजधानी इंफाल में बुधवार रात एक स्थानीय अखबार के पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया।

2 days ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

3 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

9 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

33 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago