होम / मीडिया फोरम / इस गंभीर बीमारी ने निगल ली वरिष्ठ पत्रकार अनूप जिंदल की जिंदगी
इस गंभीर बीमारी ने निगल ली वरिष्ठ पत्रकार अनूप जिंदल की जिंदगी
दैनिक दाता संदेश के ब्यूरो चीफ पद पर कार्यरत अनूप जिंदल ने बुधवार की दोपहर करीब दो बजे अपने आवास पर अंतिम सांस ली।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
करीब सात माह से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे वरिष्ठ पत्रकार और आगरा पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनूप जिंदल का निधन हो गया। वर्तमान में दैनिक दाता संदेश के ब्यूरो चीफ पद पर कार्यरत अनूप जिंदल ने बुधवार की दोपहर करीब दो बजे अपने आवास पर अंतिम सांस ली।
अनूप जिंदल के निधन पर तमाम पत्रकारों ने शोक जताते हुए उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी है और भगवान से पीड़ित परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। सोशल मीडिया पर अनूप जिंदल को श्रद्धांजलि देते हुए कई पत्रकारों ने लिखा है कि वह हमेशा पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए तत्पर रहते थे।
टैग्स श्रद्धांजलि पत्रकार का निधन अनूप जिंदल