होम / मीडिया फोरम / दुनिया को अलविदा कह गए पीटीआई-भाषा के वरिष्ठ पत्रकार अमृत मोहन
दुनिया को अलविदा कह गए पीटीआई-भाषा के वरिष्ठ पत्रकार अमृत मोहन
आरोप है कि एम्बुलेंस की व्यवस्था न हो पाने के कारण अमृत मोहन को समय पर नहीं मिल पाया इलाज
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
लखनऊ में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार अमृत मोहन दुबे का बुधवार को निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पीटीआई-भाषा के लखनऊ ब्यूरो में वरिष्ठ संवाददाता के पद पर कार्यरत करीब 48 वर्षीय अमृत मोहन दुबे कई दिनों से बुखार से पीड़ित थे। कोरोना की आशंका के चलते उन्होंने खुद को होम आइसोलेशन में कर लिया था और घर पर ही इलाज कर रहे थे।
बताया जाता है कि बुधवार की सुबह अमृत मोहन दुबे की अचानक तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाने के लिए परिजन व तमाम साथी बहुत देर तक एम्बुलेंस की व्यवस्था में लगे रहे। आरोप है कि समय पर अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस उपलब्ध न होने के कारण अमृत मोहन की हालत बहुत ज्यादा बिगड़ गई और उनका निधन हो गया।
बाद में एम्बुलेंस की व्यवस्था होने पर अमृत मोहन को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अमृत मोहन के परिवार में माता-पिता, पत्नी, एक बेटा और बहन है। अमृत मोहन का अंतिम संस्कार बुधवार की शाम किया जाएगा। उनके निधन पर तमाम पत्रकारों ने शोक जताते हुए अपनी श्रद्धांजलि दी है।
टैग्स पीटीआई श्रद्धांजलि पत्रकार का निधन भाषा अमृत मोहन दुबे