होम / मीडिया फोरम / बोले अमिताभ अग्निहोत्री, अब हो ही जाना चाहिए दूध का दूध और पानी का पानी
बोले अमिताभ अग्निहोत्री, अब हो ही जाना चाहिए दूध का दूध और पानी का पानी
देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर ‘आम आदमी पार्टी’ और ‘बीजेपी’ में राजनीतिक जंग तेज हो गई है। आज दिल्ली के सभी सात सांसदों ने दिल्ली के उप-राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को एक चिट्ठी लिखी है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर ‘आम आदमी पार्टी’ और ‘बीजेपी’ में राजनीतिक जंग तेज हो गई है। आज दिल्ली के सभी सात सांसदों ने दिल्ली के उप-राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को एक चिट्ठी लिखी है। बीजेपी के मुताबिक अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया का भाजपा पर एमएलए खरीदने का आरोप शराब नीति विवाद से ध्यान भटकाने के लिए है। बीजेपी के सभी सात सांसदों ने मांग की है कि एक कमेटी बनाकर इन आरोपों की जांच की जाए, जिससे देश और प्रदेश के लोगों को सच पता चल सके।
बीजेपी सांसद मनोज तिवारी, प्रवेश वर्मा, रमेश बिधूड़ी और हंसराज हंस ने मीडिया को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने कहा कि हमने शराब घोटाला पर सवाल पूछे और केजरीवाल के लोग इस पर अलग-अलग बयानबाजी कर रहे हैं। शराब घोटाला को लेकर हमेशा ध्यान भटकाने की कोशिश की जा रही है। सिर्फ इतना ही नहीं, बीजेपी की मांग है कि जो भी आरोप लगाए गए हैं, उनकी फोरेंसिक जांच की जाए।
इस पूरे मामले पर टीवी9 उत्तरप्रदेश/उत्तराखंड के कंसल्टिंग एडिटर और वरिष्ठ पत्रकार अमिताभ अग्निहोत्री ने एक ट्वीट अपनी बात रखी है। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा है, ‘आम आदमी पार्टी की सरकार ने भाजपा द्वारा 20 करोड़ प्रति विधायक खरीद रेट का दावा किया, भाजपा के दिल्ली के सभी सांसदों ने आप के इस आरोप की जांच की मांग की है! तो अब जांच हो ही जानी चाहिए, ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके।
अमिताभ अग्निहोत्री द्वारा किए गए इस ट्वीट को आप यहां देख सकते हैं।
आम आदमी पार्टी की सरकार ने भाजपा के द्वारा 20 करोड़ प्रति विधायक खरीद रेट का दावा किया ,भाजपा के दिल्ली के सभी सांसदों ने आप के इस आरोप की जांच की मांग की है ----तो अब जांच हो ही जानी चाहिए ,ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके ---
— Amitabh Agnihotri (@Aamitabh2) August 31, 2022
टैग्स पत्रकार मीडिया आम आदमी पार्टी बीजेपी अमिताभ अग्निहोत्री अरविंद केजरीवाल आप मनीष सिसोदिया मीडिया न्यूज़ वायरल ट्वीट विनय कुमार सक्सेना