होम / मीडिया फोरम / वरिष्ठ पत्रकार अमित कुमार को मिलेगा ये सम्मान

वरिष्ठ पत्रकार अमित कुमार को मिलेगा ये सम्मान

'बेस्ट क्रिटिक अवॉर्ड' के लिए वरिष्ठ पत्रकार अमित कुमार का चयन हुआ है। यह सम्मान अगले सप्ताह दिल्ली में आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम में प्रदान किया जाएगा।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

'बेस्ट क्रिटिक अवॉर्ड' के लिए वरिष्ठ पत्रकार अमित कुमार का चयन हुआ है। यह सम्मान अगले सप्ताह दिल्ली में आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम में प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा प्रख्यात रंगकर्मी और राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) की पूर्व निर्देशक कृति जैन को रंग संस्था ‘नटसम्राट’ की ओर से ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ से नवाजा जाएगा। इस बात की जानकारी संस्था की ओर से जारी विज्ञप्ति में दी गई है।

इन नामों का चयन एक समिति ने किया है और यह सम्मान अगले सप्ताह राजधानी में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रदान किया जाएगा। सम्मान स्वरूप प्रतीक चिह्न, शॉल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है।

14वें नटसम्राट थिएटर अवॉर्ड के तहत उत्कृष्ट लेखन का सम्मान अनीस आजमी को, निर्देशन के लिए शांतनु बोस, अभिनय के लिए (पुरुष) मनीष मनोज, दक्षा शर्मा (महिला), बैक स्टेज म्यूजिक के लिए जमील और बेस्ट थियेटर प्रमोटर के लिए  डॉक्टर जीत राम भट्ट का चयन किया गया है। अमित कुमार ‘राष्ट्रीय सहारा’ में लंबे समय से कार्यरत हैं और मुख्यधारा की पत्रकारिता के अलावा थिएटर और कला संस्कृति पर लिखते रहे हैं।

कुमार ने दूरदर्शन के लिए हिंदी के पहले उपन्यास 'परीक्षा गुरु' को सीरियल में रूपांतरण किया है और इसका संवाद और स्क्रीनप्ले भी लिखा है। इसके अलावा कुमार की क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के ऊपर एक किताब 'सफलतम कप्तान महेंद्र सिंह धोनी' भी प्रकाशित हो चुकी है।

पत्रकारिता की पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए 'जनसंपर्क' शीर्षक से एक किताब डायमंड पॉकेट बुक्स से प्रकाशित हो चुकी है और इसे दिल्ली सरकार की हिंदी अकादमी की ओर से 'साहित्य कृति' सम्मान भी मिला है।


टैग्स पत्रकार अमित कुमार
सम्बंधित खबरें

ZEEL को SEBI का कारण बताओ नोटिस : कंपनी ने आरोपों को फिर किया खारिज

ज़ी एंटरटेनमेंट को SEBI से कारण बताओ नोटिस मिला है, जो 2019 के आरोपों से जुड़ा है। कंपनी ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए जवाब देने की बात कही और निष्पक्ष जांच पर भरोसा जताया है।

1 day ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

1 day ago

पत्रकार पर हमला, कार पर फायरिंग के बाद बेरहमी से पीटा

मणिपुर की राजधानी इंफाल में बुधवार रात एक स्थानीय अखबार के पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया।

1 day ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

2 days ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

2 days ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

23 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

22 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

23 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

23 hours ago