होम / मीडिया फोरम / कोरोना ने निगल ली वरिष्ठ पत्रकार डॉ.अमी आधार की जिंदगी
कोरोना ने निगल ली वरिष्ठ पत्रकार डॉ.अमी आधार की जिंदगी
कोरोनावायरस (कोविड-19) की चपेट में आकर आगरा के वरिष्ठ पत्रकार डॉ.अमी आधार ‘निडर’ का निधन हो गया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
आगरा के वरिष्ठ पत्रकार डॉ.अमी आधार ‘निडर’ का निधन हो गया है। कोरोनावायरस (कोविड-19) पॉजिटिव होने के कारण करीब 15 दिन पूर्व उन्हें गुरुग्राम के मेदान्ता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां शनिवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।
करीब 50 वर्षीय अमी आधार स्वराज्य टाइम्स, अमर उजाला व बीपीएन टाइम्स समेत तमाम अखबारों में कार्यरत रहे थे। वे मथुरा में दैनिक जागरण के प्रभारी भी रहे थे। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा व एक बेटी है।
अमी आधार के निधन पर तमाम पत्रकारों ने शोक जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है और भगवान से पीड़ित परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। गौरतलब है कि कोरोना की चपेट में आकर कुछ माह पूर्व ही दैनिक जागरण, आगरा के वरिष्ठ पत्रकार पंकज कुलश्रेष्ठ का निधन हो गया था।
टैग्स पत्रकार का निधन कोविड-19 कोरोनावायरस कोरोना से मौत अमी आधार