होम / मीडिया फोरम / नहीं रहे जाने-माने पत्रकार अजय उपाध्याय

नहीं रहे जाने-माने पत्रकार अजय उपाध्याय

वरिष्ठ पत्रकार अजय उपाध्याय का निधन हो गया है। करीब 66 वर्षीय अजय उपाध्याय ने छह जुलाई को वाराणसी में अंतिम सांस ली।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

वरिष्ठ पत्रकार और हिन्दुस्तान समाचार पत्र के पूर्व समूह संपादक अजय उपाध्याय का निधन हो गया है। करीब 66 वर्षीय अजय उपाध्याय ने छह जुलाई को वाराणसी में अंतिम सांस ली। बताया जाता है कि अजय उपाध्याय डायबिटीज से पीड़ित थे।

वह वाराणसी आए हुए थे और एक होटल में ठहरे हुए थे। आज शाम अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अजय उपाध्याय के परिवार में पत्नी के अलावा एक पुत्र वार्तिक और एक पुत्री शयनिका हैं।  मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अजय उपाध्याय के परिजन अभी दिल्ली में हैं। उनके वाराणसी पहुंचने के बाद सात जुलाई को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

मूलत: संत कबीर नगर जिले के उनिया गांव निवासी अजय उपाध्याय का बचपन वाराणसी में बीता और उनकी शिक्षा भी वहीं हुई। अजय उपाध्याय हिन्दुस्तान अखबार के समूह संपादक रहे थे। वह दैनिक जागरण, Patriot Memory और अमर उजाला समेत कई प्रमुख समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर रहे थे। वर्ष 1985 से 87 तक वे काशी पत्रकार संघ के सदस्य रहे। तब वे दैनिक ‘आज’ में सम्पादकीय पृष्ठ के प्रभारी थे।

इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बावजूद उनका रुझान पत्रकारिता की ओर था और ‘आज’ से ही उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की। यहां से वे ‘अमर उजाला’ में चले गए और फिर मृणाल पाण्डेय के बाद ‘हिन्दुस्तान’ के समूह संपादक का दायित्व संभाला। कुछ समय तक अजय उपाध्याय ‘दैनिक जागरण’ से भी जुड़े रहे। बाद में वह स्वतंत्र रूप से पत्रकारिता करने के साथ ही टीवी चैनलों की डिबेट में भी भाग लेते थे। 


टैग्स निधन अजय उपाध्याय अंतिम संस्कार अंत्येष्टि
सम्बंधित खबरें

ZEEL को SEBI का कारण बताओ नोटिस : कंपनी ने आरोपों को फिर किया खारिज

ज़ी एंटरटेनमेंट को SEBI से कारण बताओ नोटिस मिला है, जो 2019 के आरोपों से जुड़ा है। कंपनी ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए जवाब देने की बात कही और निष्पक्ष जांच पर भरोसा जताया है।

1 day ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

1 day ago

पत्रकार पर हमला, कार पर फायरिंग के बाद बेरहमी से पीटा

मणिपुर की राजधानी इंफाल में बुधवार रात एक स्थानीय अखबार के पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया।

1 day ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

2 days ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

2 days ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

23 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

22 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

21 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

22 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

22 hours ago