होम / मीडिया फोरम / कोरोना काल में मीडियाकर्मियों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए सामूहिक हवन

कोरोना काल में मीडियाकर्मियों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए सामूहिक हवन

आगरा में यमुना आरती स्थल व्यू पॉइंट पार्क, यमुना नदी के तट पर शहर के तमाम मीडियाकर्मियों के अच्छे स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सामूहिक हवन का आयोजन किया गया।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

आगरा में यमुना आरती स्थल व्यू पॉइंट पार्क, यमुना नदी के तट पर शहर के तमाम मीडियाकर्मियों के अच्छे स्वास्थ्य और कल्याण के लिए पुरुषोत्तम मास के समापन पर सामूहिक हवन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम वैदिक सूत्रम के चेयरमैन पंडित प्रमोद गौतम द्वारा कराया गया।

सामूहिक यज्ञ के समापन पर पंडित प्रमोद गौतम ने बताया कि पुराणों शास्त्रों में बताया गया है कि पुरुषोत्तम मास या अधिक मास के समापन पर व्रत-उपवास, दान-पूजा और यज्ञ-हवन करने से मनुष्य के सारे पाप कर्मों का नाश होकर कई गुना पुण्यफल प्राप्त होता है। अधिक मास में तीर्थस्थलों की परिक्रमा और स्नान करने से व्यक्ति को मोक्ष और अनंत पुण्यों की प्राप्ति होती है।

उन्होंने बताया कि जिस माह में सूर्य की संक्रांति नहीं होती, वह अधिक मास कहलाता है। इस मास में खासतौर पर सर्वमांगलिक कार्य वर्जित माने गए है, लेकिन यह माह धर्म-कर्म के कार्य करने में बहुत फलदायी है। इस मास में किए गए धार्मिक आयोजन पुण्य फलदायी होने के साथ ही दूसरे माहों की अपेक्षा करोड़ गुना अधिक फल देने वाले माने गए हैं।

सामूहिक यज्ञ में रिवर कनेक्ट अभियान के प्रमुख वरिष्ठ पत्रकार बृज खण्डेलवाल, श्री मथुराधीश मंदिर के नंदन श्रोतिय, जुगल किशोर व अभिनव श्रोतिय का सहयोग रहा। पार्षद अनुराग चतुर्वेदी व रिवर कनेक्ट अभियान के श्रवण कुमार, डॉ. देवाशीष भट्टाचार्य, पत्रकार प्रवीन शर्मा, मुकेश शर्मा, राहुल राज, दीपक राजपूत, पत्रकार जगन प्रसाद तेहरिया, वरिष्ठ पत्रकार ब्रजेन्द्र पटेल आदि मौजूद रहे। सभी ने पत्रकारों के लिए यमुना मैया से प्रार्थना की, क्योंकि कोरोना काल में कई पत्रकारों पर संकट आ चुका है और कई दिवंगत हो चुके हैं। हवन के समापन पर सभी ने श्रीहरि विष्णु से देश को कोरोना रूपी संकट से जल्दी मुक्ति दिलाने की प्रार्थना की।


टैग्स पत्रकार ब्रज खंडेलवाल आगरा अधिक मास पुरुषोत्तम मास
सम्बंधित खबरें

Tips Films के ऑफिस पर GST विभाग की जांच खत्म, कंपनी ने कही ये बात

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के रजिस्टर्ड ऑफिस और कॉर्पोरेट ऑफिस पर जीएसटी विभाग ने हाल ही में सर्च और निरीक्षण की कार्रवाई की।

7 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

19 hours ago

ZEEL को SEBI का कारण बताओ नोटिस : कंपनी ने आरोपों को फिर किया खारिज

ज़ी एंटरटेनमेंट को SEBI से कारण बताओ नोटिस मिला है, जो 2019 के आरोपों से जुड़ा है। कंपनी ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए जवाब देने की बात कही और निष्पक्ष जांच पर भरोसा जताया है।

3 days ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

3 days ago

पत्रकार पर हमला, कार पर फायरिंग के बाद बेरहमी से पीटा

मणिपुर की राजधानी इंफाल में बुधवार रात एक स्थानीय अखबार के पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया।

3 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

6 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

7 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

6 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

19 hours ago