होम / मीडिया फोरम / 'रॉयटर्स' की महिला पत्रकार ने किया सुसाइड, पति पर लगे ये गंभीर आरोप

'रॉयटर्स' की महिला पत्रकार ने किया सुसाइड, पति पर लगे ये गंभीर आरोप

बेंगलुरु (Bengaluru) से कथित तौर पर एक महिला पत्रकार के सुसाइड का मामला सामने आया है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

बेंगलुरु (Bengaluru) से कथित तौर पर एक महिला पत्रकार के सुसाइड का मामला सामने आया है। गुरुवार 24 मार्च को पुलिस ने महिला पत्रकार का शव उनके आवास से बरामद किया है। वह बेंगलुरु के बाहरी इलाके में एक अपार्टमेंट में रहती थी।

मृतका की पहचान 37 साल की श्रुति नारायण (Shruti Narayan) के रूप में की गई है, जोकि पिछले नौ सालों से न्यूज एजेंसी ‘रॉयटर्स’ (Reuters) में संपादक के रूप में कार्यरत थीं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब उनके पति घर से बाहर थे तब उन्होंने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। श्रुति की शादी को पांच साल हो चुके थे। पोस्टमॉर्टम जांच में फांसी लगने से मौत होने की पुष्टि हुई है।

महिला के परिजनों का कहना है कि वे कुछ दिनों से महिला से संपर्क नहीं कर पा रहे थे। जब कुछ दिनों से महिला पत्रकार से संपर्क नहीं हो पाया तो ​महिला का भाई निशांत उनके अपार्टमेंट पर पहुंचा। वहां पहुंचकर उन्होंने देखा कि दरवाजा अंदर से लॉक है। काफी आवाज देने के बाद भी जब कोई जवाब नहीं मिला तब उन्होंने कुछ लोगों की मदद से दरवाजा को तोड़ा तो अंदर महिला पत्रकार की लाश पंखे से लटकी हुई थी। पुलिस के अनुसार उनकी बॉडी डिकम्पोज होनी शुरू हो गयी थी। ऐसे में यह आत्महत्या का मामला माना जा रहा है।

पत्रकार श्रुति केरल के कसारागोद (Kasaragod) की रहने वाली थी। उनकी शादी अनिश कोयादान कोरोथ नाम के व्यक्ति के साथ हुई थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस को महिला के अपार्टमेंट से 20 मार्च को लिखा गया सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार सुसाइड नोट में लिखा गया है कि महिला अपने पति से लगातार शोषण का शिकार हो रही थी। इसी रिपोर्ट के अनुसार महिला के भाई ने पुलिस को रिपोर्ट करते हुए बताया है कि महिला का पति उसे पैसों के लिए प्रताड़ित करता था। इतना ही नहीं वह महिला के साथ अक्सर मारपीट भी करता था। महिला के भाई के बयान को आधार बनाकर पुलिस ने मामले में आईपीसी की धारा 306 और 498ए के तहत केस दर्जकर ​लिया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस गिरफ्तारी के लिए महिला के पति का सुराग ढूंढ़ने में जुट गयी है। पुलिस ने बताया कि महिला के भाई के अनुसार इसी साल जनवरी में पति-पत्नी के बीच ​झगड़ा हुआ था, जिस दौरान उसके पति ने महिला को चोट पहुंचाने की कोशिश की थी। पर सुरक्षाकर्मियों के बीच-बचाव के बाद महिला को बचाया जा सका था।


टैग्स रॉयटर्स महिला पत्रकार सुसाइड श्रुति नारायण
सम्बंधित खबरें

ZEEL को SEBI का कारण बताओ नोटिस : कंपनी ने आरोपों को फिर किया खारिज

ज़ी एंटरटेनमेंट को SEBI से कारण बताओ नोटिस मिला है, जो 2019 के आरोपों से जुड़ा है। कंपनी ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए जवाब देने की बात कही और निष्पक्ष जांच पर भरोसा जताया है।

1 day ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

1 day ago

पत्रकार पर हमला, कार पर फायरिंग के बाद बेरहमी से पीटा

मणिपुर की राजधानी इंफाल में बुधवार रात एक स्थानीय अखबार के पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया।

1 day ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

2 days ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

2 days ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

11 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

11 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

10 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

11 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

11 hours ago