होम / मीडिया फोरम / Republic TV के लिए कैसे खास रहे हैं पिछले 100 हफ्ते, जानें यहां

Republic TV के लिए कैसे खास रहे हैं पिछले 100 हफ्ते, जानें यहां

वरिष्ठ पत्रकार अरनब गोस्वामी के चैनल ‘रिपब्लिक टीवी’ (Republic TV) के लिए पिछले 100 हफ्ते काफी खास रहे हैं

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

वरिष्ठ पत्रकार अरनब गोस्वामी का चैनल ‘रिपब्लिक टीवी’ (Republic TV) देश में लगातार 100 हफ्ते तक नंबर वन रहने वाला अंग्रेजी न्यूज चैनल बन गया है। चैनल के लिए खास बात यह भी है कि छह मई 2017 को शुरुआत के बाद से ही इसकी व्युअरशिप लगातार नंबर वन रही है। ‘रिपब्लिक टीवी’ की लॉन्चिंग से पूर्व और लॉन्चिंग के बाद के चार हफ्तों की तुलना करें तो अंग्रेजी न्यूज जॉनर में इसने व्युअरशिप में 79 प्रतिशत तक का इजाफा किया है। सप्ताह दर सप्ताह आगे बढ़ते हुए चैनल ने यह मुकाम हासिल किया है।     

‘रिपब्लिक टीवी’ ने 49 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ अपनी शुरुआत की थी, यह टीवी की दुनिया में अभूतपूर्व था। इसके बाद दिन में 35 प्रतिशत और सुपर प्राइम टाइम में 44 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ यह नंबर वन की पोजीशन पर बना हुआ है। इसके अलावा इस जॉनर में दूसरे चैनलों के मुकाबले व्युअर्स ने इस चैनल पर 44 प्रतिशत ज्यादा समय बिताया है। यही नहीं, ‘रिपब्लिक टीवी’ चैनल की व्युअरशिप अंग्रेजी बिजनेस न्यूज जॉनर की कुल व्युअरशिप से भी ज्यादा है।    

‘रिपब्लिक टीवी’ ने लोगों के अधिकारों के लिए लड़ने वाले अपने सिद्धांतों से कभी भी किनारा नहीं किया है। फिर चाहे मंदसौर में हुई हिंसा के लिए जवाब मांगने की बात हो अथवा उन्नाव बलात्कार के मामले में न्याय की लड़ाई लड़ने की बात हो। चाहे सबरीमाला में महिलाओं के अधिकारों के लिए लड़ाई की बात हो या ट्रिपल तलाक मामले में अधिकारों के लिए लड़ाई का मामला हो, यह चैनल हमेश लोगों के लिए आगे खड़ा रहा है।  


टैग्स अरनब गोस्वामी रिपब्लिक टीवी सुपर प्राइम टाइम
सम्बंधित खबरें

ZEEL को SEBI का कारण बताओ नोटिस : कंपनी ने आरोपों को फिर किया खारिज

ज़ी एंटरटेनमेंट को SEBI से कारण बताओ नोटिस मिला है, जो 2019 के आरोपों से जुड़ा है। कंपनी ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए जवाब देने की बात कही और निष्पक्ष जांच पर भरोसा जताया है।

1 day ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

1 day ago

पत्रकार पर हमला, कार पर फायरिंग के बाद बेरहमी से पीटा

मणिपुर की राजधानी इंफाल में बुधवार रात एक स्थानीय अखबार के पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया।

1 day ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

2 days ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

2 days ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

20 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

20 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

19 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

19 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

20 hours ago