होम / मीडिया फोरम / कोर्ट परिसर में पत्रकार पर हमला, इस घटना की कर रहा था कवरेज
कोर्ट परिसर में पत्रकार पर हमला, इस घटना की कर रहा था कवरेज
बेंगलुरु के नृपथुंगा रोड पर स्थित अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के कोर्ट परिसर में एक पत्रकार पर शनिवार को चार अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया और उनके साथ लूटपाट की गई
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
बेंगलुरु के नृपथुंगा रोड पर स्थित अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के कोर्ट परिसर में एक पत्रकार पर शनिवार को चार अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया और उनके साथ लूटपाट की गई।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पत्रकार रक्षित गौड़ा है, जो 'द न्यू इंडियन एक्सप्रेस' में कार्यरत है। 23 वर्षीय पत्रकार रक्षित गौड़ा रेणुका स्वामी की हत्या से संबंधित सुनवाई की कवरेज के लिए कोर्ट परिसर में मौजूद थे, जिसमें जाने-माने कन्नड़ अभिनेता दर्शन दूसरे आरोपी हैं। दर्शन को कोर्ट में पेश किया जाना था, जिसके लिए रिपोर्टर मौजूद थे।
कार्यवाही की प्रतीक्षा करते समय, चार अज्ञात लोगों ने रक्षित से उनकी पहचान पूछी और जब उन्हें पता चला कि वह एक पत्रकार हैं, तो उन्होंने उन पर हमला कर दिया। उन्हें लगभग 50 मीटर तक घसीटा और गाली-गलौज की। उनका मोबाइल फोन छीन लिया। साथ ही उन्हें 'गंभीर परिणाम' भुगतने की धमकी भी दी। घटना अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के कोर्ट परिसर की दूसरी मंजिल पर कोर्ट हॉल के ठीक बाहर हुई।
जब उन्होंने कहा कि वह मीडिया से हैं, तो उन्होंने तुरंत उन पर हमला करना शुरू कर दिया, जिसके बाद उन्हें कथित तौर पर लगभग 50 मीटर तक घसीटा गया। उन्होंने उनके साथ गाली-गलौज भी की और उन्हें कोर्ट परिसर से बाहर जाने को कहा, साथ ही उन्हें धमकी दी कि अगर वह फिर कभी दिखे तो उन्हें "गंभीर परिणाम" भुगतने होंगे।
आस-पास के पुलिस अधिकारियों से मदद मांगने के बावजूद, उन्होंने हस्तक्षेप नहीं किया। रक्षित ने हमले की सूचना हलासुरु गेट पुलिस स्टेशन को दी है।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) एचटी शेखर ने तत्काल जांच के आदेश दे दिए। डीसीपी ने कहा कि हमलावरों की पहचान के लिए कोर्ट परिसर का सीसीटीवी फुटेज चेक किया जाएग। बेंगलुरु के अधिवक्ता संघ ने हमले की निंदा की।
टैग्स रिपोर्टर द न्यूज इंडियन एक्सप्रेस रक्षित गौड़ा