होम / मीडिया फोरम / रेडिफ्यूजन को मिला BIRD का क्रिएटिव व मीडिया मैंडेट
रेडिफ्यूजन को मिला BIRD का क्रिएटिव व मीडिया मैंडेट
रेडिफ्यूजन ने घोषणा की है कि उसने आईआईटी-दिल्ली के सहयोग से प्लैनेटरीड (PlanetRead) के नेतृत्व में बर्ड (बिलियन रीडर्स इनिशिएटिव) का क्रिएटिव और मीडिया मैंडेट मिला है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
रेडिफ्यूजन ने घोषणा की है कि उसने आईआईटी-दिल्ली के सहयोग से प्लैनेटरीड (PlanetRead) के नेतृत्व में बर्ड (बिलियन रीडर्स इनिशिएटिव) का क्रिएटिव और मीडिया मैंडेट मिला है।
BIRD का उद्देश्य भारत में एक अरब लोगों के लिए दैनिक आधार पर व आजीवन पढ़ने की आदत को सुनिश्चित करना है। यह मुख्यधारा के एंटरटेनमेंट कंटेंट पर समान भाषा उपशीर्षक (SLS) को एकीकृत करके टेलीविजन, फिल्म और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर लागू किया जाएगा। BIRD का एकमात्र लक्ष्य है: हर भारतीय, एक बेहतर पाठक बने।
रेडिफ्यूजन अपनी विज्ञापन और मीडिया में व्यापक विशेषज्ञता का लाभ उठाकर BIRD के मिशन को पूरे भारत में प्रचारित करेगा। एजेंसी को प्रभावशाली अभियान बनाने का काम सौंपा गया है, जो साक्षरता के महत्व और SLS के लाभों को उजागर करेगा, जिससे संदेश को व्यापक दर्शकों तक पहुंचाया जा सके। स्ट्रैटजिक मार्केटिंग इनीशिएटिव्स के जरिए रेडिफ्यूजन BIRD और उसके हर भारतीय को बेहतर पाठक बनाने के दृष्टिकोण के लिए व्यापक समर्थन जुटाने का प्रयास करेगा।
आईआईटी-दिल्ली के स्कूल ऑफ पब्लिक पॉलिसी के एडजंक्ट प्रोफेसर और BIRD का नेतृत्व करने वाले बृज कोठारी ने कहा, "भारत मुख्यधारा के मनोरंजन पर साक्षरता के लिए SLS का लाभ उठाने वाला पहला देश है। रेडिफ्यूजन की क्रिएटिव क्षमता और रणनीतिक अंतर्दृष्टि इस वैश्विक महत्वपूर्ण नवाचार को स्थापित करने में महत्वपूर्ण होगी।"
रेडिफ्यूजन के चेयरमैन डॉ. संदीप गोयल ने इस पार्टनरशिप पर टिप्पणी करते हुए कहा, "हम इस महत्वपूर्ण पहल का हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस कर रहे हैं। रेडिफ्यूजन में, हम BIRD के SLS इनिशिएटिव्स का पूरी तरह से समर्थन करते हैं और डॉ. बृज कोठारी के सपने को साकार करने की दिशा में काम करेंगे।"
रेडिफ्यूजन के एग्जिक्यूटिव अशीष मल्होत्रा ने कहा, "SLS इनिशिएटिव्स एक छोटा हस्तक्षेप है, जो समाज पर बड़ा प्रभाव डाल सकता है, विशेष रूप से उन बच्चों (विशेषकर बालिकाओं) और वयस्कों के जीवन को बदलने में सक्षम है जो बुनियादी स्तर पर पढ़ने से वंचित हैं। रेडिफ्यूजन में, हम एक ऐसी स्टोरी तैयार कर रहे हैं, जो मीडिया हाउस, केंद्र व राज्य सरकारों, जमीनी एजेंसियों और प्रमुख लोगों तक पहुंच सकें, जो इस पहल का समर्थन करेंगे और इस मिशन को अपना बनाएंगे।"
टैग्स रेडिफ्यूजन आईआईटी-दिल्ली प्लैनेटरीड बर्ड बिलियन रीडर्स इनिशिएटिव क्रिएटिव मीडिया मैंडेटट